न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: कोरोना से हुए बुरे हालात, अस्पताल में बेड की कमी, कुर्सी पर ही चढ़ाई जा रही मरीजों को ऑक्सिजन

लगातार रिकॉर्ड संख्या में बढ़ते मरीजों के चलते अस्पताल में बेड की भारी कमी हो गई है। हालात इतने बुरे हो गए है कि मरीजों को कर्सी पर ही ऑक्सिजन चढ़ाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Apr 2021 10:29:34

महाराष्ट्र: कोरोना से हुए बुरे हालात, अस्पताल में बेड की कमी, कुर्सी पर ही चढ़ाई जा रही मरीजों को ऑक्सिजन

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। महाराष्ट्र कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल रहा है। यहां रोजाना 50 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे है। जिसके चलते राज्य में अफरातफरी का माहौल है। यहां के अस्पतालों से भी डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। लगातार रिकॉर्ड संख्या में बढ़ते मरीजों के चलते अस्पताल में बेड की भारी कमी हो गई है। हालात इतने बुरे हो गए है कि मरीजों को कर्सी पर ही ऑक्सिजन चढ़ाया जा रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के अब तक के सबसे ज़्यादा 63,294 नए मामले सामने आए हैं। यानी अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,07,245 हो गई है।

NDTV की खबर के अनुसार महाराष्ट्र के ओसमानाबाद ज़िले में हालात बेहद खराब है। एक वायरल वीडियो क्लिप के जरिए यह दावा किया जा रहा है कि बेड की कमी के चलते हॉस्पिटल में चारों तरफ मरीज़ कुर्सी पर बैठने के लिए मजबूर है। इसके अलावा कई लोगों को कुर्सी पर ही ऑक्सिजन चढ़ाया जा रहा है। यहां मेडिकल स्टाफ की भी भारी कमी है।

ओसमानाबाद में बिगड़ रहे हैं हालात

ओसमानाबाद जिले में हालात अच्छी नहीं है यहां रविवार को 681 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई है। केंद्र से भेजी गई एक्सपर्ट टीम ने भी यहां के हालात पर चिंता जताई है। ओसमानाबाद के अलावा पुणे, पालघर और भद्रा में भी ऑक्सिजन की कमी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र के अलावा नौ अन्य राज्यों छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से संक्रमण के 80.92% केस आ रहे हैं। केंद्र की टीम के मुताबिक औरंगाबाद, नंदुरबार, यवतमाल, सतारा, पालघर, जलगांव और जालना जिलों में स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों की भारी कमी है। यहां के तीन ज़िलों के हॉस्पिटल में मरीजों की भारी भीड़ है। इसके अलावा तीन ज़िलों में ऑक्सिजन सप्लाई की कमी है। दो ज़िलों मे वेंटिलेटर खराब हैं। अहमदनगर, औरंगाबाद, नागपुर और नंदुरबार में बहुत अधिक संख्या में मरीज अस्पताल में हैं।

महाराष्ट्र में लगेगा 14 दिन का लॉकडाउन

आपको बता दे, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने की बात उठ रही है। रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की। बैठक में महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाए या नहीं इसपर चर्चा हुई। ऐसे में कोविड टास्क फोर्स ने राज्य में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 15 दिनों के सख्त लॉकडाउन की सिफारिश की, जबकि सीएम उद्धव ठाकरे ने 8 दिन के लॉकडाउन की बात कर रहे है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना टास्क फोर्स के साथ करीब दो घंटे बैठक की। इस बैठक में प्रदेश में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाए जाने और कठोर नियम को लेकर चर्चा की गई। टास्क फोर्स ने कहा कि राज्य में कोरोना से मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लॉकडाउन करने की जरूरत है। टास्क फोर्स की बैठक में 3 सदस्यों ने 8 दिन के लॉकडाउन की वकालत की, तो तीन सदस्य ने 14 दिन के लॉकडाउन लगाने की बात कही। एक्सपर्ट का मानना है कि बिना लॉकडाउन के कोरोना संक्रमण की चैन नहीं टूटेगी। अब उद्धव ठाकरे सोमवार की सुबह 11 बजे उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद लॉकडाउन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज