न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में एक साथ जलीं 23 चिताएं, लाशें इतनी कि गड़बड़ा गई श्मशान गृह की व्यवस्था

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले से ऐसी तस्वीरे सामने आ रहे है जो रूह कापने देने वाली है। यहां, एक बार में 23 चिताएं जलाई गईं। हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि अंतिम क्रियाओं के लिए परिजनों को जगह तक नहीं मिल पा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Apr 2021 9:32:37

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में एक साथ जलीं 23 चिताएं, लाशें इतनी कि गड़बड़ा गई श्मशान गृह की व्यवस्था

देश में हालात काफी बिगड़ चुके हैं। हर राज्य, हर शहर में पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे है। शुक्रवार को पहली बार एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 33 हजार 757 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान 1 लाख 22 हजार 839 मरीज रिकवर भी हुए। पूरे देश में अब तक 1.45 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र पर इस महामारी का सबसे ज्यादा प्रकोप दिख रहा है। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले से ऐसी तस्वीरे सामने आ रहे है जो रूह कापने देने वाली है। यहां, एक बार में 23 चिताएं जलाई गईं। हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि अंतिम क्रियाओं के लिए परिजनों को जगह तक नहीं मिल पा रही है।

उस्मानाबाद जिले में कोरोना वायरस का कहर जारी है। यहां कोविड-19 से जान गंवाने वाले 23 लोगों के शवों का एक साथ दाह संस्कार किया गया है। ऐसे में अपने परिजन को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग श्मशान गृह में इकट्ठा हुए थे। लगातार पहुंच रहे शवों की वजह से श्मशान गृह में व्यवस्था गड़बड़ हो गई और कई शवों को जमीन पर जलाना पड़ा। हालांकि, यह नजारा पहली बार नहीं देखा गया है इससे पहले भी 14 अप्रैल को 19 शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया था। उस्मानाबाद में संक्रमण से अबतक 691 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में उस्मानाबाद में 580 नए केस मिले जबकि 23 लोगों की मौत हुई। उस्मानाबाद में अब तक 28,978 मरीज मिल चुके हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 63 हजार 729 नए मरीज मिले। 45 हजार 335 मरीज ठीक हुए और 398 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 37.03 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.04 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 59 हजार 551 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6।38 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

पुणे-मुंबई में हाल खराब

पुणे को महाराष्ट्र का सबसे प्रभावित जिला कहा जा सकता है। यहां अब तक 7 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 8,742 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां फिलहाल 1,16,665 मरीजों का इलाज जारी है। पुणे के बाद मुंबई है। यहां अब तक कोरोना के 5,62,207 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि, मौतों के मामले में मुंबई राज्य में शीर्ष पर है। यहां 12 हजार से ज्यादा मरीज जान गंवा चुके हैं। वहीं, पूरे महाराष्ट्र में अब तक 37 लाख 3 हजार 584 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 59 हजार 551 की मौत हो गई है।

शुक्रवार को 14.95 लाख सैंपल की टेस्टिंग हुई

भारत में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए कुल 26,49,72,022 सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है। ICMR के मुताबिक, शुक्रवार को देश भर में 14,95,397 सैंपल टेस्ट किए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत