न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खतरा अभी टला नहीं, मुंबई के 95% नए केस में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट

देश में भले ही अब कोरोना मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा अभी भी बना हुआ है। मुंबई में 95% नए कोविड-19 सैंपल में ओमिक्रॉन पाया गया है। ऐसे में विशेषज्ञ लगातार कोरोना वायरस के खिलाफ बचाव के उपाय अपनाने को कह रहे हैं। महाराष्‍ट्र और मुंबई में भी अब कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में गिरावट के बीच यह चौंकाने वाला आंकड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Feb 2022 10:00:13

खतरा अभी टला नहीं,  मुंबई के 95% नए केस में मिला ओमिक्रॉन वैरिएंट

देश में भले ही अब कोरोना मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा अभी भी बना हुआ है। मुंबई में 95% नए कोविड-19 सैंपल में ओमिक्रॉन पाया गया है। ऐसे में विशेषज्ञ लगातार कोरोना वायरस के खिलाफ बचाव के उपाय अपनाने को कह रहे हैं। महाराष्‍ट्र और मुंबई में भी अब कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में गिरावट के बीच यह चौंकाने वाला आंकड़ा है।

सोमवार को बृहन्‍मुंबई महानगर पालिका यानी बीएमसी ने जानकारी दी है कि मुंबई में जीनोम सीक्‍वेंसिंग के ताजे आंकड़ों के अनुसार लोगों से लिए गए कोविड-19 सैंपल में से करीब 95% में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। कोरोना के कुल 190 नमूनों में से 180 (94।74 फीसदी) में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिला है। 190 में से 3 डेल्टा वेरिएंट के मामले हैं। 1 डेल्‍टा का है। जबकि 6 अन्य प्रकार के कोरोना वायरस के स्‍ट्रेन हैं।

मुंबई के 190 मरीजों में से जिनके स्वैब के नमूने जीनोम सीक्‍वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, उनमें से 23 की मौत हो चुकी है और उनमें से 21 ओमिक्रॉन से संक्रमित थे। पिछले साल इससे पहले बीएमसी के अधिकार क्षेत्र से 280 सैंपल एकत्र किए गए थे। इनमें से 248 में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया था।

BMC के मुताबिक जीनोम सीक्‍वेंसिंग के नौवें दौर में 282 नमूनों की जांच की थी। इनमें से 190 नमूने मुंबई से और अन्‍य महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों से थे। बीएमसी ने कहा कि 190 मरीजों में से 74 मरीज (39%) 61 से 80 वर्ष आयु वर्ग के थे। 41 मरीज (22%) 41 से 60 वर्ष आयु वर्ग के थे। जबकि 36 मरीज (19%) 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के थे। 22 मरीज (12%) 81 से 100 वर्ष आयु वर्ग के थे। 17 मरीज (9%) 18 आयु वर्ग तक के थे। 190 संक्रमित मरीजों में से 13 की उम्र 18 साल से कम थी। इनमें से 11 ओमिक्रॉन (Omicron) से संक्रमित थे।

बीएमसी ने कहा कि 190 रोगियों में से 106 को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता थी। इनमें से 5 ने केवल वैक्सीन की पहली डोज ली थी और 50 ने दोनों डोज ली थी, जबकि 51 ने कोई डोज नहीं ली थी।

बीएमसी ने शहर में जीनोम सीक्‍वेंसिंग के 9वें दौर के परीक्षण परिणामों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा

Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'

Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान

Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब

IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप

कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट

8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज