न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: 31 मार्च तक नागपुर में बढ़ा हार्ड लॉकडाउन, राज्य में नए कोरोना मामले एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती से

नागपुर के अलावा नासिक में शाम 7 से लेकर सुबह 7 बजे तक सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। ठाणे में 31 मार्च तक 16 हॉटस्पॉट्स पर लॉकडाउन लगाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Mar 2021 5:23:29

महाराष्ट्र: 31 मार्च तक नागपुर में बढ़ा हार्ड लॉकडाउन, राज्य में नए कोरोना मामले एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती से

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में 31 मार्च तक हार्ड लॉकडाउन लगा दिया गया है। पहले यह लॉकडाउन 21 मार्च तक लगाया गया था। राज्य के ऊर्जा मंत्री और शहर के अभिभावक मंत्री नितिन राउत ने लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को लॉकडाउन 31 मार्च तक जारी रखने का ऐलान किया। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 25 हजार 681 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। नए संक्रमितों का यह आंकड़ा बीते 28 नवंबर 2020 के बाद सबसे अधिक है। उस दिन 41 हजार 815 मरीज मिले थे। यह संख्या देश में कुल मिले मरीजों का करीब 63% है। महाराष्ट्र में 2.85 लाख कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है। राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24 लाख 22 हजार 21 पर पहुंच गई है।

महाराष्ट्र के इन शहरों में भी बढ़ी पाबंदियां

नागपुर के अलावा नासिक में शाम 7 से लेकर सुबह 7 बजे तक सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। ठाणे में 31 मार्च तक 16 हॉटस्पॉट्स पर लॉकडाउन लगाया गया है। उस्मानाबाद में रात 9 से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है। यहां साप्ताहिक बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक पाबंदियां रहेंगी। शाम के वक्त गार्डन और पार्क बंद रहेंगे। होटल और रेस्त्रां केवल रात 10 बजे तक संचालित हो सकेंगे।

CM ने बिना डर के टीका लगवाने को कहा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नंदुरबार में पत्रकारों से बात करते हुए वायरस से बचाव के लिए बिना किसी डर के टीका लगवाने की अपील की है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन एक विकल्प है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि लोग खुद नियमों का पालन करेंगे। राज्य में कोरोना गाइडलाइन्स को भी सख्त कर दिया गया है।

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती यानी धारावी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब जो मामले आ रहे हैं वे झुग्गी बस्ती के अलग-अलग इलाकों से हैं, न कि किसी एक जगह से। धारावी में अब भी 72 मरीज कोरोना का इलाज करा रहे हैं। अभी तक इस महामारी की चपेट में आए 4 हजार 133 लोगों में से 3 हजार 745 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 316 लोगों की मौत हो चुकी है। यह झुग्गी बस्ती 2.5 वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा क्षेत्र तक फैली है।

मार्च में अब तक कोरोना वायरस के 272 मामले आए हैं, जबकि फरवरी में कुल 168 मामले आए थे। इस हिसाब से संक्रमण के मामले 62% बढ़े हैं। BMC के जी-नॉर्थ के सहायक निगम आयुक्त किरण दिघवकर ने कहा कि धारावी में संक्रमण के बढ़ते मामले प्रशासन के लिए खतरे की घंटी है। हालांकि, उनका कहना है कि वे पिछले साल के मुकाबले इस बार स्थिति से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर सभागारों को 31 मार्च तक 50% क्षमता के साथ ही चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो महामारी खत्म होने तक उन्हें बंद किया जा सकता है।

स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवा को छोड़ बाकी निजी कार्यालयों को 50% क्षमता के साथ खोलने का निर्देश दिया गया है। सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समारोह की अनुमति नहीं है। शादी और संबंधित कार्यक्रम में मेहमानों की संख्या 50 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो आयोजन स्थल के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?