न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख रुपए की चरस के साथ यू-ट्यूब चैनल का मालिक गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने ड्रग्स मामले में शुक्रवार को एक यूट्यूब चैनल के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 kg चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Sept 2021 1:03:18

ड्रग्स मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  50 लाख रुपए की चरस के साथ यू-ट्यूब चैनल का मालिक गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने ड्रग्स मामले में शुक्रवार को एक यूट्यूब चैनल के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 kg चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रमुख दत्ता नलवड़े ने बताया कि यूट्यूब चैनल के मालिक का नाम गौतम दत्ता (43) है और जुहू-वर्सोवा लिंक रोड में रहने वाला है। उसे उपनगर अंधेरी (पश्चिम) से गिरफ्तार किया है। गौतम दत्ता के पिता एक म्यूजिक डायरेक्टर भी रह चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि वह बॉलीवुड से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और संदेह है कि वह फिल्म कलाकारों को चरस की आपूर्ति करता है। यह जानने के लिए उसके फोन की जांच की जा रही है। पुलिस उसकी डीलिंग चेन और सप्लाई की जानकारी हासिल करने के लिए सभी एंगल खंगाल रहे हैं।

नलवड़े के मुताबिक, एएनसी की बांद्रा यूनिट पश्चिमी उपनगरीय इलाकों गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें अंधेरी पश्चिम में जुहू-वर्सोवा लिंक रोड स्थित राजश्री बिल्डिंग के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ नजर आया। एएनसी यूनिट के पुलिस अधिकारी ने बताया, 'युवक अपने साथ एक लाल बैग रखा था। इस बैग में क्या था यह जानने के लिए टीम ने उसे पकड़ा था।' उन्होंने कहा, 'आरोपी ने खुलासा किया कि यह मनाली की चरस है। हमने बैग की जांच की और उसमें 50 लाख रुपये कीमत की 1 किलोग्राम हशीश मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।'

आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अराजकता और घुसपैठ के आरोप, BJP ने ममता सरकार पर जारी की 14 बिंदुओं की चार्जशीट, अमित शाह का तीखा हमला
अराजकता और घुसपैठ के आरोप, BJP ने ममता सरकार पर जारी की 14 बिंदुओं की चार्जशीट, अमित शाह का तीखा हमला
आज रात एक घंटे के लिए अंधेरे में रहेगा इंडिया गेट, जानिए इसके पीछे की खास वजह
आज रात एक घंटे के लिए अंधेरे में रहेगा इंडिया गेट, जानिए इसके पीछे की खास वजह
नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन की तैयारी, मई में 2 दिन का विशेष संसद सत्र बुलाने की योजना
नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन की तैयारी, मई में 2 दिन का विशेष संसद सत्र बुलाने की योजना
चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे, अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे, अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
200MP कैमरे के साथ Oppo का नया धमाका, Samsung-Apple-Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर
200MP कैमरे के साथ Oppo का नया धमाका, Samsung-Apple-Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
जेवर के किसानों की भूमिका अहम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर सीएम योगी ने की खुलकर सराहना
लाखों यात्रियों को संभालने की क्षमता और बेहतरीन कनेक्टिविटी… जानें नोएडा एयरपोर्ट में क्या-क्या होगा खास?
लाखों यात्रियों को संभालने की क्षमता और बेहतरीन कनेक्टिविटी… जानें नोएडा एयरपोर्ट में क्या-क्या होगा खास?
44 की उम्र में कोरियन अभिनेता ली सांग-बो का निधन, घर में मिला शव, मौत की वजह पर जांच जारी
44 की उम्र में कोरियन अभिनेता ली सांग-बो का निधन, घर में मिला शव, मौत की वजह पर जांच जारी
नोएडा एयरपोर्ट में होंगे ये 10 खास फीचर्स, चेक-इन में नहीं लगेगी लंबी कतार, सामान ऐप से तुरंत ट्रैक होगा
नोएडा एयरपोर्ट में होंगे ये 10 खास फीचर्स, चेक-इन में नहीं लगेगी लंबी कतार, सामान ऐप से तुरंत ट्रैक होगा
करण जौहर ने जैसलमेर में पूरी हॉल बुक कर 'धुरंधर 2' देखी, 9 दिन बाद किया रिव्यू, कहा—'यह नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ देगा'
करण जौहर ने जैसलमेर में पूरी हॉल बुक कर 'धुरंधर 2' देखी, 9 दिन बाद किया रिव्यू, कहा—'यह नया डायरेक्टर बॉक्स ऑफिस तोड़ देगा'
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
  रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है? जानिए इससे मिलने वाले जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
रोज सुबह अंकुरित गेहूं खाने से क्या होता है? जानिए इससे मिलने वाले जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
अस्पताल में भर्ती हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, घट गया 4 किलो वजन
अस्पताल में भर्ती हैं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद, घट गया 4 किलो वजन
कुवैत, UAE, दुबई और इजरायल पर ईरान ने किए ताबड़तोड़ हमलें, मची अफरातफरी
कुवैत, UAE, दुबई और इजरायल पर ईरान ने किए ताबड़तोड़ हमलें, मची अफरातफरी