न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई: 33 घंटे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रेप पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम, हुई थी 'निर्भया' जैसी दरिंदगी

मुंबई में उपनगर साकीनाका में रेप पीड़ित महिला की मौत हो गई है। 9 सितंबर की रात को टेंपो के अंदर 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया गया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Sept 2021 1:43:59

मुंबई: 33 घंटे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रेप पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम, हुई थी 'निर्भया' जैसी दरिंदगी

मुंबई में उपनगर साकीनाका में रेप पीड़ित महिला की मौत हो गई है। 9 सितंबर की रात को टेंपो के अंदर 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया गया था। घटना के बाद महिला की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला के जननांग पर लोहे के रॉड से लहूलुहान कर दिया था और फिर उसे सड़क पर फेंक कर चला गया था। ये घटना 2012 के ‘निर्भया’ कांड (Nirbhaya Rape Case) की याद दिलाती है।

घटना की सूचना पाकर जब पुलिस वहां पहुंची तो महिला को देख पुलिस के भी होश उड़ गए। महिला बुरी तरह से खून से लथपथ थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 33 घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती महिला ने आखिकार दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम मोहन चौहान (45) है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत भर्ती कराने के वक्त ही गंभीर थी।

महिला की गंभीर हालत जानकर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी उसका हालचाल जानने अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने इस बात मीडिया से बातचीत में कहा, 'साकीनाका पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 9 सितंबर की रात को जो घटना घटी, वह बेहद दुःखद है। दिल्ली में इस तरह की घटना हुई थी। उन्होंने कहा था कि महिला के शरीर से काफी खून बह गया। उसकी अतड़ियां निकल गई हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी घटना किसी के साथ दुबारा न हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी मोहन चौहान के साथ महिला 10 से 12 साल तक पहले साथ में थी।'

बता दें कि शुक्रवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक शख्स एक महिला की पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया। कहा जा रहा है कि घटना की रात पीड़िता रात आठ बजे अपने घर से अपनी बहन के यहां जाने के लिए निकली थी।

घटना के सीसीटीवी फुटेज को मुंबई पुलिस ने जब्त कर लिया है। सीसीटीवी में साफ-साफ दिख रहा है कि युवक महिला को बड़ी बेरहमी से पीट रहा है। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में आरोपी टेंपो से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वो वहां से भागने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और धारा 376 (बलात्कार) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IND vs PAK: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा पाकिस्तान का आत्मविश्वास, बने जीत के नायक
IND vs PAK: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा पाकिस्तान का आत्मविश्वास, बने जीत के नायक
IND vs PAK: ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो धोनी-पंत भी नहीं बना पाए, बने पहले भारतीय विकेटकीपर
IND vs PAK: ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो धोनी-पंत भी नहीं बना पाए, बने पहले भारतीय विकेटकीपर
पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की तूफानी पारी देख भावुक हुए ईशान किशन के पिता, बोले– 'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता'
पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की तूफानी पारी देख भावुक हुए ईशान किशन के पिता, बोले– 'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता'
IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी हार के बाद भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले– ‘शाहीन शाह अफरीदी को…’
IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी हार के बाद भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले– ‘शाहीन शाह अफरीदी को…’
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?