न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: स्कूटी सड़क के गड्ढे में गिरी, पीछे से आ रही बस ने कुचला, 26 वर्षीय शख्स की मौके पर मौत

महाराष्ट्र के कल्याण में 26 वर्षीय शख्स की शनिवार सुबह बस की चपेट में आने से उस समय मौत हो गई जब उसका स्कूटर सड़क के एक गड्ढे के कारण गिर गया। तभी पीछे से आ रही एक बस ने उसे कुचल दिया। ये घटना बदलापुर-डोंबिवली पाइपलाइन रोड पर खोनी गांव के पास हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Jul 2022 8:34:31

महाराष्ट्र: स्कूटी सड़क के गड्ढे में गिरी, पीछे से आ रही बस ने कुचला, 26 वर्षीय शख्स की मौके पर मौत

महाराष्ट्र के कल्याण में 26 वर्षीय शख्स की शनिवार सुबह बस की चपेट में आने से उस समय मौत हो गई जब उसका स्कूटर सड़क के एक गड्ढे के कारण गिर गया। तभी पीछे से आ रही एक बस ने उसे कुचल दिया। ये घटना बदलापुर-डोंबिवली पाइपलाइन रोड पर खोनी गांव के पास हुई। हादसे में मरने वाले शख्स का नाम अंकित थाइवा बताया गया है। अंकित थाइवा नवी मुंबई में घनसोली स्थित एक दवा फर्म में काम करते थे। थाइवा शनिवार की सुबह स्कूटी से अपने ऑफिस जा रहे थे। ये घटना ऐसे समय में हुई है जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को थाणे जिले की सड़कों को गड्ढों से मुक्त करने का निर्देश दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मृतक के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अंकित के पिता राजकुमार ने बताया कि 10 बजे उनके पास पुलिस का एक फोन आया और उन्होंने उनके बेटे की सड़क एक्सीडेंट मौत होने की सुचना दी। इसके बाद राजकुमार एक पुलिस स्टेशन गए और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर एक मामला दर्ज कराया। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ टक्कर मारकर हत्या करने और लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज किया है।

पिता ने बताया कि जब उनका बेटा अंकित कल्याण-बदलापुर मार्ग पर खोनी गांव के पास महादा कॉलोनी के पास पहुंचा, तो सड़क पर एक गड्ढे के कारण वह अपनी स्कूटी का संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। उसके ठीक पीछे कल्याण-डोंबिवली म्युनिसिपल कार्पोरेशन की एक बस आ रही थी। जिसने सड़क पर गिरे हुए अंकित को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिस सड़क पर दुर्घटना हुई वह महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के अधिकार क्षेत्र में आती है। घटना के बाद MIDC कर्मचारी सड़क के गड्ढों को अस्थाई रूप से पत्थर और ईंट से भर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?