न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में जन्माष्टमी पर दही हांडी के कार्यक्रम को अनुमति नहीं, CM ठाकरे ने कहा- कुछ और वक्त के लिए त्योहारी कार्यक्रम से दूर रहें

महाराष्ट्र में मंडल और गोविंदा समूहों ने राज्य सरकार से गुजारिश की थी कि छोटे पैमाने पर ही सही दही हांडी कार्यक्रम के लिए उन्हें अनुमति दें, क्योंकि प्रैक्टिस सेशन पहले से ही आरंभ हो चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Aug 2021 5:25:26

महाराष्ट्र में जन्माष्टमी पर दही हांडी के कार्यक्रम को अनुमति नहीं, CM ठाकरे ने कहा-  कुछ और वक्त के लिए त्योहारी कार्यक्रम से दूर रहें

महाराष्ट्र सरकार ने इस साल जन्माष्टमी के मौके पर होने वाले दही हांडी के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी है। राज्य के मंडलों से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपील की है कि मानवीयता के आधार पर वे लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और कुछ और वक्त के लिए त्योहारी कार्यक्रम से दूर ही रहें। दरअसल, महाराष्ट्र में मंडल और गोविंदा समूहों ने राज्य सरकार से गुजारिश की थी कि छोटे पैमाने पर ही सही दही हांडी कार्यक्रम के लिए उन्हें अनुमति दें, क्योंकि प्रैक्टिस सेशन पहले से ही आरंभ हो चुके हैं।

पिछले हफ्ते राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ मीटिंग में दही हांडी को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने कहा था कि वे लोग दही हांडी के लिए तीन से चार स्तरीय पिरामिड ही बनाएंगे और पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोग ही कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुंबई स्थित अखबार मिड डे ने कुछ सदस्यों के हवाले से लिखा है कि अगर गणेश उत्सव को छोटे पैमाने पर आयोजित किया जा सकता है, तो दही हांडी कार्यक्रम के लिए सरकार को परमिशन देनी चाहिए।

बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि हमेशा की तरह इस साल भी हम दही हांडी का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। लेकिन, कार्यक्रम में कितने लोग शामिल होंगे, ये हम सरकार द्वारा दी गई छूट के आधार पर ही फैसला करेंगे।

गणेशोत्सव के लिए जारी की गाइडलाइन

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते महाराष्ट्र में इस साल भी गणेशोत्सव का त्योहार लगातार दूसरे साल कड़े प्रतिबंधों के दायरे में मनाया जाएगा। राज्य सरकार ने कार्यक्रम को लेकर गाइडलाइन जारी की है, इसमें गणेश प्रतिमा की ऊंचाई के लिए भी मानक तय किया गया है।

राज्य सरकार ने अपनी गाइडलाइन में कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाने वाली प्रतिमाओं की ऊंचाई चार फीट से ज्यादा नहीं होगी। वहीं घर पर दो फीट से ज्यादा ऊंचाई की प्रतिमा नहीं स्थापित की जाएगी। आरती के लिए भीड़ लगाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने जुलूस निकालने की भी परमिशन नहीं दी है। दस दिवसीय गणपति फेस्टिवल 10 सितंबर से शुरू होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, सरेंडर पर भी कही अहम बात
पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, सरेंडर पर भी कही अहम बात
‘अगर रोका गया तो रुकेंगे, लेकिन वजह बतानी होगी’— शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा शुरू
‘अगर रोका गया तो रुकेंगे, लेकिन वजह बतानी होगी’— शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा शुरू
ट्रंप की 30 दिन की छूट पर भारत का साफ संदेश, कहा— तेल खरीदने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं
ट्रंप की 30 दिन की छूट पर भारत का साफ संदेश, कहा— तेल खरीदने के लिए परमिशन की जरूरत नहीं
'ईरान ने सरेंडर कर दिया, अब मिडिल ईस्ट का दादा नहीं रहा', युद्ध के बीच ट्रंप का ट्रूथ सोशल पर बड़ा दावा
'ईरान ने सरेंडर कर दिया, अब मिडिल ईस्ट का दादा नहीं रहा', युद्ध के बीच ट्रंप का ट्रूथ सोशल पर बड़ा दावा
क्या सच में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? HPCL और BPCL ने दी सफाई, पेट्रोल पंप जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
क्या सच में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? HPCL और BPCL ने दी सफाई, पेट्रोल पंप जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस धमाका! रिलीज से पहले 2 घंटे में ही 4 करोड़ की कमाई
‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस धमाका! रिलीज से पहले 2 घंटे में ही 4 करोड़ की कमाई
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार सतर्क, रसोई गैस की कमी रोकने के लिए बढ़ेगा LPG उत्पादन
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार सतर्क, रसोई गैस की कमी रोकने के लिए बढ़ेगा LPG उत्पादन
‘हमजा’ बनकर छाए रणवीर सिंह, रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; फैंस बोले– ये फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड
‘हमजा’ बनकर छाए रणवीर सिंह, रोंगटे खड़े कर देने वाला है ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; फैंस बोले– ये फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
ईरान: खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित, सामने आई तस्वीर; पहले आई थी मौत की खबर
ईरान: खामेनेई के चारों बेटे सुरक्षित, सामने आई तस्वीर; पहले आई थी मौत की खबर
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा— ‘जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई’
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा— ‘जब जाएंगे भाजपाई, तभी घटेगी महंगाई’
लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा
लखनऊ एयरपोर्ट पर केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से टला बड़ा हादसा
लुक आउट नोटिस के बाद बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, 'टटीरी' विवाद पर बोले— मेरा इरादा किसी औरत या बच्चे को लेकर नहीं था
लुक आउट नोटिस के बाद बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, 'टटीरी' विवाद पर बोले— मेरा इरादा किसी औरत या बच्चे को लेकर नहीं था
 सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं पुदीने का पानी, रोजाना पीने से गैस और ब्लोटिंग से मिल सकती है राहत
 सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं पुदीने का पानी, रोजाना पीने से गैस और ब्लोटिंग से मिल सकती है राहत