न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : घुड़सवारी अकादमी में घोड़े के साथ यौन उत्पीड़न, 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नागपुर की एक घुड़सवारी अकादमी में घोड़े के साथ यौन उत्पीड़न की शर्मनाक घटना सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 30 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पशु क्रूरता कानून के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 6:05:49

महाराष्ट्र : घुड़सवारी अकादमी में घोड़े के साथ यौन उत्पीड़न, 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित एक घुड़सवारी अकादमी में घोड़े के साथ यौन उत्पीड़न का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय व्यक्ति को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। यह घटना 17 मई की रात गिट्टी खदान इलाके स्थित नागपुर जिला घुड़सवारी संघ परिसर में हुई। पुलिस के अनुसार, अकादमी के सुरक्षा कर्मी ने आरोपी को संदिग्ध स्थिति में घुसते देखा और तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता — जो अकादमी का संचालन करता है — के अनुसार, रात के समय जब सुरक्षा कर्मी ने संदिग्ध व्यक्ति को परिसर में दाखिल होते देखा, तो उसे शक हुआ। उसने तत्काल अकादमी मालिक को इसकी जानकारी दी। बाद में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो उसमें आरोपी को एक घोड़े के साथ अनुचित हरकत करते हुए पाया गया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान छोटा सुंदर खोबरागड़े के रूप में हुई है। वह सीसीटीवी फुटेज में घोड़े के साथ यौन उत्पीड़न करते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।

नागपुर टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी ने केवल यौन उत्पीड़न की वारदात को ही अंजाम नहीं दिया, बल्कि कुछ लोहे की रॉड भी चोरी कर ली। घटना के समय अकेले ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने बताया कि आरोपी का व्यवहार बेहद आक्रामक और खतरनाक था, इसलिए उसने सीधे टकराव की बजाय अकादमी के मालिक को सूचित करना और सुबह पुलिस को जानकारी देना बेहतर समझा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। इस वीभत्स घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?