न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया टैक्स, डीजल 2 रुपये और पेट्रोल 65 पैसे प्रति लीटर सस्ता

फिलहाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है। वहीं, डीजल के दाम 92.15 रुपये हैं। नई राहत के बाद पेट्रोल के दाम 103.66 रुपये पर आ जाएंगे। वहीं, डीजल की कीमत 90.08 रुपये पर आ जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Jun 2024 6:04:47

महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाया टैक्स, डीजल 2 रुपये और पेट्रोल 65 पैसे प्रति लीटर सस्ता

मुम्बई। महाराष्ट्र की सरकार ने महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत दी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बताया कि मुंबई रीजन के लिए डीजल पर टैक्स 24% से घटाकर 21% किया जा रहा है। इससे डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कमी होगी।
वहीं, पेट्रोल पर टैक्स 26% से घटाकर 25% किया जा रहा है, जिससे पेट्रोल की दरों में प्रभावी रूप से 65 पैसे प्रति लीटर की कमी आएगी। ये राहत ऐसे समय में आई है जब देश के अलग- अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

बता दें कि फिलहाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये है। वहीं, डीजल के दाम 92.15 रुपये हैं। नई राहत के बाद पेट्रोल के दाम 103.66 रुपये पर आ जाएंगे। वहीं, डीजल की कीमत 90.08 रुपये पर आ जाएगी।

हर साल 3 रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त

महाराष्ट्र सरकार की एक अन्य कल्याणकारी योजना की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना’ के तहत 5 सदस्यों के पात्र परिवार को हर साल 3 रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को विधानमंडल में राज्य का 2024-25 का बजट पेश किया है। बजट में महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक देने की योजना की घोषणा की गई है। यह भत्ता 21 से 60 वर्ष की उम्र की महिलाओं को मिलेगा।

लड़कियों के लिए भी योजना

वित्त मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल रहे अजीत पवार ने विधानसभा में अपने बजट भाषण में कहा कि ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ को जुलाई महीने से लागू किया जाएगा। राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले इसे लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए सालाना बजटीय आवंटन 46,000 करोड़ रुपये किया जाएगा। अजीत पवार ने यह भी कहा कि राज्य में 44 लाख किसानों का बिजली बिल का बकाया माफ किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?