न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र : BJP से नाराज एकनाथ शिंदे, नहीं हुए CM फडणवीस की बैठक में शामिल!

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा बुधवार को बुलाई गई एक महत्वपूर्ण बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अनुपस्थित रहने से राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 1:11:59

महाराष्ट्र : BJP से नाराज एकनाथ शिंदे, नहीं हुए CM फडणवीस की बैठक में शामिल!

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा बुधवार को बुलाई गई एक महत्वपूर्ण बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अनुपस्थित रहने से राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इससे पहले भी एकनाथ शिंदे, जो राज्य के उपमुख्यमंत्री हैं, दो कैबिनेट बैठकों से गायब रहे थे, और एक बैठक से पहले उन्होंने अपने मंत्रियों की एक अलग बैठक बुलाई थी।

इन घटनाओं के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शिंदे असंतुष्ट हैं, और उनके द्वारा हाल ही में कैबिनेट बैठकों में भाग न लेने ने इन अटकलों को और बल दिया है। 12 फरवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे, नासिक, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर के महानगरीय विकास प्राधिकरणों पर चर्चा के लिए सह्याद्री गेस्ट हाउस में बैठक बुलाई थी। चूंकि शिंदे शहरी विकास विभाग के मंत्री हैं, इसलिए उनकी उपस्थिति बैठक में अनिवार्य थी। हालांकि, बैठक में शामिल होने की बजाय उन्होंने ठाणे मलंगगढ़ उत्सव में भाग लेने को प्राथमिकता दी।

आधिकारिक कार्यक्रम में लिस्टेड थी यह बैठक

दिलचस्प बात यह है कि शिंदे की बैठक आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, यह बैठक शिंदे के विभाग से संबंधित थी, लेकिन शिंदे ने पहले ही सूचित कर दिया था कि वह पूर्व-निर्धारित कार्यों की वजह से इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।

इस सबके बीच सबसे बड़ी सवाल यह उठता है कि आखिर शिंदे के असंतोष की वजह क्या है? पहले कारण के तौर पर उनका मुख्यमंत्री के रूप में नहीं चुना जाना, दूसरा कारण उन्हें गृह मंत्रालय का पोर्टफोलियो न मिलना और उन्हें गृहमंत्री न बनाए जाने का है। तीसरा कारण रायगढ़ और नासिक जिलों में गार्जियन मंत्री की नियुक्ति पर बढ़ता विवाद है। शिंदे इन दोनों जिलों में अपने पार्टी के मंत्रियों को गार्जियन बनाना चाहते हैं, जबकि अजित पवार और फडणवीस ने पहले ही इन जिलों के लिए अपने गार्जियन मिनिस्टर तय किए हैं, हालांकि फडणवीस ने इसे स्थगित कर दिया है। चौथा कारण शिंदे का आपदा प्रबंधन समिति से शुरू में बाहर रहना और फिर बाद में उसमें शामिल किया जाना है।

अब यह बहस शुरू हो गई है कि क्या शिंदे का मलंगगढ़ माघी पूर्णिमा उत्सव में शामिल होना, कैबिनेट की बैठक से ज्यादा जरूरी था या उन्होंने जानबूझकर इसे छोड़ दिया? इस बैठक में फडणवीस के अलावा अन्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल हुए। यह भी गौर करने वाली बात है कि अजित पवार फडणवीस की किसी भी बैठक को नहीं छोड़ रहे हैं और हर बैठक में शामिल हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान पीस डील पर भारत की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी बोले—'क्षेत्र में शांति और स्थिरता की उम्मीद'
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार, इन 14 शर्तों पर टिकी है डील
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
आम जनता पर महंगाई की मार! मई में थोक महंगाई 9.68% पर पहुंची, खाने-पीने से लेकर ईंधन तक सब हुआ महंगा
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
TMC में अंदरूनी हलचल के बीच शताब्दी रॉय का बयान—'मुझे आप लोग पागल कर रहे हैं, जुलाई में होगा सब साफ'
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का धमाकेदार आगाज, कुराकाओ को 7-1 से हराकर तोड़ दिया ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
एडवेंचर बना जानलेवा! बिना सुरक्षा रस्सी के युवती ने लगाई छलांग, मौके पर गई जान; Video वायरल
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
‘कुमकुम भाग्य’ से ‘छावा’ तक नजर आईं संचिता उगाले, जानिए कौन थीं यह एक्ट्रेस जिनके निधन से इंडस्ट्री में पसरा मातम
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
NEET-UG री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होते ही कुछ घंटों में वेबसाइट क्रैश, छात्रों को दिख रहा ब्लैंक पेज
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
'लगान' के बाघा की दिलचस्प प्रेम कहानी! फिल्म के सेट पर विदेशी लड़की से हुआ प्यार, अब दो बेटियों के पिता, तस्वीरों ने खींचा ध्यान
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने लगाई फांसी, विक्की कौशल की ‘छावा’ में भी कर चुकी थीं काम
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
खान सर के कोचिंग सेंटर पर पुलिस का नोटिस, मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों से पूछताछ
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
'लगान' की गौरी अब जी रही हैं अलग जिंदगी, फिल्मी चमक-दमक से बनाई दूरी; आध्यात्मिक राह पर बढ़ीं ग्रेसी सिंह
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाया इस हॉरर फिल्म का खौफ, 3 दिन में वसूल ली बजट की 75% रकम, हिट बनने से अब बस इतना दूर
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो
संचिता उगाले की आखिरी इंस्टाग्राम रील आई सामने, निधन से पहले शेयर किया था यह वीडियो