न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बदले की भावना ने सहेली को बनाया हत्यारा, पहले गला घोटा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बीते 4 अप्रैल को एक खेत में युवती की सिर कटी लाश मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो घटना के 6 दिन बाद पूरी वारदात से जुड़ा बेहद ही चौकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या अपमान का बदला लेने के लिए की गई थी और इसको उसकी सहेली ने ही अंजाम दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Apr 2022 8:29:57

बदले की भावना ने सहेली को बनाया हत्यारा, पहले गला घोटा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बीते 4 अप्रैल को एक खेत में युवती की सिर कटी लाश मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो घटना के 6 दिन बाद पूरी वारदात से जुड़ा बेहद ही चौकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या अपमान का बदला लेने के लिए की गई थी और इसको उसकी सहेली ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही इस हत्या में शामिल उसके साथी की तलाश की जा रही है, वो फरार है। बता दे, पुलिस को अब तक मृतका का सिर नहीं मिला है। इस मामले में कई सवाल अनसुलझे हैं, जिनकी जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर के भद्रावती शहर के तेलवासा परिसर में गवर्नमेंट ITI के सामने बीते 4 अप्रैल को खेत मे एक युवती की निर्वस्त्र हालत में सिर कटी लाश मिली थी। घटनास्थल पर मोबाइल चार्जर, एक चाबी, एक जूती के अलावा एक अंगूठी भी मिली थी। घटनास्थल पर मिलीं इन चीजों के आधार पर मृतक की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती था। करीब 200 पुलिस जवानों की टीमें बनाकर जांच शुरू की गई। साइबर टीम की भी मदद ली गई। घटना के करीब 6 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक लड़की नागपुर के पास की रहने वाली है। वह अपने परिवार से अलग रहती थी इसलिए उसके मिसिंग होने की शिकायत भी नहीं की गई थी। पुलिस अधीक्षक अरविंद सालवे के मुताबिक, आरोपी नाबालिग और मृतका दोनों रूममेट थी। दोनों किराए के कमरे में रहती थीं।

एसपी के अनुसार, मृतका आरोपी नाबालिग लड़की को अक्सर अपमानित करती थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने हत्या की साजिश रची। वह अपने एक पुरुष साथी के साथ मिलकर मृतका को दोपहिया वाहन से एक सुनसान जगह पर ले गई और पहले उसका गाला घोटा और सबूत मिटाने के लिए धारदार हथियार से सिर अलग कर दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपी और मृतका के सिर की तलाश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?