न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: एक्शन में उद्धव सरकार! तीसरी लहर से निपटने के लिए 1000 फैमिली डॉक्टरों को कर रही तैयार

कोरोना की दूसरी लहर से सीख लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 May 2021 3:54:46

महाराष्ट्र: एक्शन में उद्धव सरकार! तीसरी लहर से निपटने के लिए 1000 फैमिली डॉक्टरों को कर रही तैयार

कोरोना की दूसरी लहर से सीख लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के 1,000 प्राइवेट प्रैक्टिशनर फैमिली डॉक्टरों से बात की। उन्होंने डॉक्टर्स की चुनौतियों को समझा और उन्हें अगले खतरे के लिए तैयार रहने को कहा। बैठक के दौरान CM ने फैमिली डॉक्टरों के सुझावों को सुना और उनपर अमल में लाने का भरोसा भी दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा, 'कोरोना से लड़ाई में फैमिली डॉक्टरों की भूमिका शुरू से ही महत्वपूर्ण रही है, लेकिन अब चुनौती बढ़ सकती है। बिना लक्षणों वाले कुछ लोग घबराकर अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बेड नहीं मिल पाते।’ फैमिली डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक डॉक्टरों को भी शामिल करना चाहिए।

CM ने यह बैठक कोरोना के लिए बनी टास्क फोर्स की सलाह पर की। दरअसल, विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अपना शिकार बना सकती है। इसको देखते हुए महाराष्ट्र में बाल रोग विशेषज्ञों की टीम गठित की जा रही है। बच्चों के लिए अलग से अस्पताल, ICU बेड और नियोनेटल वेंटिलेटर रिजर्व किए जा रहे हैं।

टास्क फोर्स की ओर से फैमिली डॉक्टरों से कहा गया कि वे अपने पास इलाज के लिए आने वाले बच्चों के बारे में ज्यादा सतर्कता बरतें। बच्चों में होने वाले वायरल इंफेक्शन, सर्दी, बुखार, खांसी और डायरिया के अलावा दूध न पीने और खाना न खाने जैसे लक्षणों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

टास्क फोर्स ने इन पॉइंट्स पर की फैमिली डॉक्टर्स से बात

- स्टेरॉयड कब और कितनी मात्रा में देना चाहिए?
- 6 मिनट वॉक का क्या महत्व है?
- मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत का कैसे पता किया जाए?
- फंगल इंफेक्शन से होने वाले म्यूकर मायकॉसिस रोग का इलाज किस प्रकार कीया जाए?
- रेमडेसिविर इंजेक्शन कितनी मात्रा में देना चाहिए?
- वेंटिलेटर पर किस प्रकार की सावधानी बरतनी चाहिए?
- कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों को कितने दिनों तक निगरानी में रखना चाहिए?

रविवार को 572 मरीजों की हुई मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 48,401 नए कोरोना मरीज मिले। इस दौरान 60,226 मरीज ठीक भी हुए और 572 की मौत भी ही। राज्य में अब कुल 6.15 एक्टिव मरीज है जिनका इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 2.94 करोड़ सैम्पल्स की जांच की जा चुकी है। इनमें 44.07 लाख संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में ठीक होने की दर अब 86.4% है, जबकि मृत्यु दर 1.49% है। मुंबई में बीते 24 घंटे में 2,395 नए कोरोना मरीज सामने आए। 13,868 ठीक हुए और 68 की मौत हो गई। यहां अब तक 6.76 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि 13 हजार 781 लोगों ने जान गंवाई है। अभी यहां 51 हजार 165 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत