न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Maharashtra : कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते औरंगाबाद में लगा संपूर्ण Lockdown

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते औरंगाबाद में वीकेंड पर पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू शनिवार मध्य रात्रि से शुरू होगा और सोमवार सुबह छह बजे खत्म होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Mar 2021 9:45:35

Maharashtra : कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते औरंगाबाद में लगा संपूर्ण Lockdown

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते औरंगाबाद में वीकेंड पर पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू शनिवार मध्य रात्रि से शुरू होगा और सोमवार सुबह छह बजे खत्म होगा। उन्होंने बताया कि जिले की नगरपालिका परिषदों, नगर पंचायतों और इन सीमाओं से बाहर तीन किलोमीटर क्षेत्र में कर्फ्यू लागू किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि सरकारी कार्यालयों, मेडिकल स्टोर, अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों को कर्फ्यू से छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे से सुबह 9 बजे तक ‘होम डिलीवरी’ की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में पूजा स्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे। औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण मामलों की कुल संख्या 57 हजार 755 है, जिनमें 5 हजार 569 केस एक्टिव हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 15 हजार 817 नए मामले सामने आए। लगातार तीसरे दिन इस साल के अब तक के सबसे अधिक मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दीराज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22 लाख 82 हजार 191 हो गए, जबकि बीमारी के कारण 56 नई मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 52 हजार 723 तक पहुंच गई।

राज्य में पिछली बार पिछले साल 2 अक्टूबर को 15 हजार से अधिक मामले आए थे, जिसके बाद नए मामलों में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन पिछले महीने मामलों में तेज उछाल आया। राज्य में बुधवार और बृहस्पतिवार को 13 हजार 659 और 14 हजार 317 मामले सामने आए। शुक्रवार को अस्पतालों से 11 हजार 344 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 21 लाख 17 हजार 744 हो गई। राज्य में 1 लाख 10 हजार 485 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में पुणे शहर में सबसे अधिक 1 हजार 845 नए मामले सामने आए, इसके बाद नागपुर में 1 हजार 729 और मुंबई में 1 हजार 647 मामले आए।

महाराष्‍ट्र समेत देश के कई राज्‍यों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एकबार फिर पाबंदियों की वापसी करा दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागपुर के साथ परभणी जिले में भी लॉकडाउन लगाया गया है। यही नहीं पुणे जिला प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए 31 मार्च तक स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। पुणे जिला प्रशासन की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक जिले में 31 मार्च तक स्कूलों कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। यही नहीं होटल रेस्‍तरां को भी देर तक नहीं खोलने का निर्देश दिया गया है। एनएसीपी नेता नवाब मलिक ने बताया कि नागपुर के बाद अब परभणी जिले में भी लॉकडाउन लगाया जा रहा है। पिछले महीने अमरावती जिले में भी लॉकडाउन लगाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत