न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र को मिला नया मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने ली शपथ

महाराष्ट्र को आज अपना नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। देवेंद्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Dec 2024 6:22:23

महाराष्ट्र को मिला नया मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस ने ली शपथ

महाराष्ट्र को आज अपना नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। देवेंद्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। यह शपथ ग्रहण समारोह महाराष्ट्र के ऐतिहासिक आजाद मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल के बाहर भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के होर्डिंग्स लगे हुए थे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्र सरकार के कई मंत्री, और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कई वीवीआईपी उपस्थित हुए।

एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने भी ली उपमुख्यमंत्री की शपथ


देवेंद्र फडणवीस के बाद दूसरे स्थान पर शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और तीसरे स्थान पर एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को शानदार जीत मिली थी। इसके बाद कई बैठकें हुईं और यह निर्णय लिया गया कि एकनाथ शिंदे सीएम पद से हटेंगे। हालांकि, कुछ समय पहले तक यह कयास लगाए जा रहे थे कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे, लेकिन महायुति के घटक दलों के नेताओं और शिवसैनिकों के अनुरोध पर एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार कर लिया। बुधवार को एकनाथ शिंदे ने कहा था कि देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने में मदद की थी, और अब वह देवेंद्र फडणवीस की मदद कर रहे हैं। वहीं, अजित पवार ने कहा था कि महायुति की सरकार को चलाने में वे अपना पूर्ण योगदान देंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे अनेक गणमान्य व्यक्ति

देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार के शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ राजनीतिक हस्तियां ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड, खेल और उद्योग जगत के सितारे भी शामिल हुए। मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, राधिका अंबानी, नीता अंबानी, शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, रणबीर कपूर, सलमान खान, अंजलि तेंदुलकर, दिलीप संघवी, अनिल अंबानी, और कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने समारोह में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उद्योगपति जैसे कुमार मंगलम बिरला, उदय कोटक, दीपक पारीख और फिल्मी सितारे जैसे बोनी कपूर, एकता कपूर, श्रद्धा कपूर, विक्रांत मैस्सी और अन्य भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?