न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: अवैध संबंधों में रुकावट बना पति तो प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने हटाया रस्ते से, हत्या को दिया हादसे का रूप

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। यह घटना बल्लारपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है ​कि मृतक की पत्नी के अवेध संबंध थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 10:53:37

महाराष्ट्र: अवैध संबंधों में रुकावट बना पति तो प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने हटाया रस्ते से, हत्या को दिया हादसे का रूप

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। यह घटना बल्लारपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है ​कि मृतक की पत्नी के अवेध संबंध थे। उसका पति उसके अवेध संबंध के बीच में रोड़ा बना हुआ था इसीलिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की नदी में डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद इस हत्या को हादसे में बदलने की कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अपने दोपहिया वाहन समेत वर्धा नदी के पुल से नीचे गिर गया है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दोपहिया वाहन को नदी से बरामद किया। नदी में पानी का बहाव तेज होने से युवक की लाश घटना के दूसरे दिन मिल सकी। शुरू में तो पुलिस ने इसे एक हादसा ही समझा, लेकिन जब जांच की तो चौकाने वाला सच सामने आया।

पुलिस इंस्पेक्टर उमेश पाटिल के मुताबिक, मृतक रामेश्वर निषाद की पत्नी सुमन के उसके पड़ोसी सूरज सोनकर के बीच अनैतिक संबंध थे। पति रामेश्वर को इसकी भनक लग गई थी। इसीलिए पति पत्नी के बीच विवाद भी हो रहा था। रामेश्वर ने सूरज को भी समझाया कि वो सुमन से दूर रहे। पति को अपने रास्ते का रोड़ा बनते देख सुमन और सूरज ने रामेश्वर की हत्या की साजिश रच डाली। सूरज ने इस काम के लिए अपने एक दोस्त अभिजीत पांडे को 15,000 रुपये देकर साजिश में शामिल कर लिया। पिछले एक महीने से हत्या को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी।

हत्या से पहले की शराब पार्टी

साजिश के तहत सूरज एक दिन रामेश्वर को होटल में खाना खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। दोनों ने शहर के बाहर एक ढाबे पर जाकर जमकर शराब पी। इसके बाद वापस आते समय वर्धा नदी में ले जाकर सूरज और उसके साथी ने रामेश्वर को नदी में फेंक दिया। इसके साथ ही गाड़ी को भी पुल से नीचे नदी में फेंक दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?