न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: बच्ची को मुंह में दबाकर ले जा रहा था तेंदुआ, मां ने ऐसे बचाई जान

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक मां अपनी तीन साल की बेटी की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। बताया जा रहा है कि बच्ची बीती रात 9 बजे अपने घर के आंगन में बैठकर खाना खा रही थी। तभी अचानक से उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया और घसीटकर ले जाने लगा। अपनी बच्ची को तेंदुए के जबड़े में देख कर मां के होश उड़ गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 May 2022 09:11:46

महाराष्ट्र: बच्ची को मुंह में दबाकर ले जा रहा था तेंदुआ, मां ने ऐसे बचाई जान

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक मां अपनी तीन साल की बेटी की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। बताया जा रहा है कि बच्ची बीती रात 9 बजे अपने घर के आंगन में बैठकर खाना खा रही थी। तभी अचानक से उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया और घसीटकर ले जाने लगा। अपनी बच्ची को तेंदुए के जबड़े में देख कर मां के होश उड़ गए। उसने बिना देरी किए डंडा उठाया और तेंदुए के पीछे भागी। फिर उस पर डंडे से वार किया। डंडे का एक वार तेंदुए के मुंह पर पड़ी और उसने बच्ची को छोड़ दिया। वह फिर से हमला करने ही वाला था कि बच्ची की मां ने उस पर डंडे से लगातार कई वार कर दिए, जिसके बाद वह वहां से भाग गया। इस हमले में बच्ची की जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद लोगों ने वन विभाग के 10 अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। लोग इस तेंदुए को जान से मारने की मांग कर रहे थे।

maharashtra,chandrapur,mother,leopard,daugther

उधर बच्ची की मां ज्योति पुप्पलवार ने बताया कि मेरी बेटी घर के आंगन में खाना खा रही थी और मैं नहाने गई थी। नहाकर जैसे ही मैं बाहर निकली तो देखा कि तेंदुए मेरी बेटी को घसीटते हुए ले जा रहा है। मैंने बिना कुछ सोचे समझे उस पर डंडे से हमला कर दिया। हमले के बाद तेंदुए ने बच्ची को छोड़ दिया। लेकिन वह फिर से हमला करने की फिराक में था। मैंने उस पर लगातार डंडे से वार किए तो वह वहां से भाग गया।

दुर्गापुर परिसर में तेंदुए के हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले महीने ही तेंदुए के हमले से दो बुजुर्ग और दो बच्चों की जान गई है। अब तक इस परिसर में जंगली जानवरों के हमले से 15 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 6 बच्चे भी शामिल हैं। ये 16वीं घटना है, जिसमें तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है।

तेंदुए को मारने का आदेश जारी

उधर, गुस्साए लोगों से 10 वन अधिकारियों और कर्मचारियों को छुड़ाने के लिए वन विभाग ने भी देर रात तेंदुए को मारने के आदेश जारी कर दिए। वन विभाग जारी आदेश के बाद लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़ा। अब तेंदुए को पकड़कर मारने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाका, विराट-बुमराह की खास सूची में शामिल होकर रचा इतिहास
T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाका, विराट-बुमराह की खास सूची में शामिल होकर रचा इतिहास
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मोहम्मद सिराज का बयान वायरल, मजाकिया अंदाज में कही बात ने जीता फैंस का दिल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
अस्पताल से सामने आया अनुराग डोभाल का पहला वीडियो, मैनेजर ने बताया- ICU में भर्ती हैं UK07 Rider
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
9 मार्च को अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, इन 3 राशियों के करियर और पैसों में आ सकते हैं उतार-चढ़ाव
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले– ट्रंप के दबाव में चल रही सरकार, देश की आजादी पर दिया बड़ा बयान
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई