न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना के चलते मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, शनिवार और रविवार को रहेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। इस बैठक में फैसला लिया है कि प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Apr 2021 6:11:21

 महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना के चलते मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, शनिवार और रविवार को रहेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। इस बैठक में फैसला लिया है कि प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन लगाया जाएगा। आपको बता दे, इस बैठक में ठाकरे ने प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन पर जोर दिया, हालांकि मंत्रिमंडल ने इससे इनकार दिया। जिसके बाद फैसला लिया गया कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया जाएगा। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राज्य में वीकेंड लॉकडाऊन यानी दो दिनों का लॉकडाऊन लगेगा।

शुक्रवार रात आठ से सुबह सात बजे से कर्फ्यू लागू रहेगा। फिल्मों की शूटिंग नहीं रोकी जाएगी, लेकिन थिएटर बंद रहेंगे। रात को सिर्फ अति आवश्यक सेवाओं को शुरू रखा जाएगा। गार्डन और प्ले ग्राऊंड बंद रहेंगे। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि पुणे में जिस तरह का निर्णय लिया गया है उसी पैटर्न पर कोई निर्णय लिया जा सकता है। वास्तविक निर्णय रात 8 बजे बताया जाएगा।

कैबिनेट मीटिंग में क्या हुआ फैसला

- शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। शनिवार और रविवार को कड़ा लॉकडाउन रहेगा।
- अतिआवश्यक सेवाएं शुरू रहेंगी, सब्जी मार्केट खुले रहेंगे
- सभी धार्मिक स्थल, सभी मैदान, सभागृह बंद रहेंगे
- सभी मॉल्स, रेस्टॉरेंट और बार बंद रहेंगे
- दुकानों और होटलों में पार्सल सेवाएं शुरू रहेंगी
- गार्डन, समुद्री किनारा, सिनेमाघर बंद रहेंगे
- गृह निर्माण के सारे काम शुरू रहेंगे
- रिक्शा, टैक्सी, प्राइवेट बसें भी शुरू रहेंगी
- मुंबई में लोकल परिवहन सेवाएं शुरू रहेंगी
- ऑफिस 50% क्षमता के साथ शुरू रहेंगे
- सार्वजनिक परिवहन सेवा 50% क्षमता से शुरू रहेगी
- वीक डेज में दिन में धारा 144 और रात को नाइट कर्फ्यू लागू रहेगी

आपको बता दे, यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा हुई। यह बैठक 3:30 बजे बुलाई गई थी। बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को फोन कर अपील की थी कि अगर लॉकडाउन का रास्ता चुनना पड़े तो सहयोग दें। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री को फोन कर उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और पुत्र आदित्य ठाकरे का हाल चाल पूछा। ये दोनों कोरोना संक्रमित हैं। साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री से कहा था कि वे जो भी फैसले लेते हैं उस फैसले पर विपक्ष पूरा साथ देगा और सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 49 हजार 447 नए मामले सामने आए। महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं। वहीं संक्रमण से और 277 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 55 हजार 656 पहुंच गई। राज्य में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29,53,523 हो गयी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत