न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: विरार के कोविड सेंटर में लगी आग, ICU में 13 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार वेस्ट में स्थित विजय वल्लभ कोविड सेंटर के ICU में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Apr 2021 8:30:44

महाराष्ट्र: विरार के कोविड सेंटर में लगी आग, ICU में 13 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार वेस्ट में स्थित विजय वल्लभ कोविड सेंटर के ICU में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार विरार वेस्ट स्थित विजय वल्लभ हॉस्पिटल में 15 पेशंट्स ICU में थे, जिसमें से 13 की मौत हो गई। इनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। पूरे अस्पताल में 90 मरीज भर्ती थे। इनमें से ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 21 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। माना जा रहा है कि एसी में शॉ र्टसर्किट के चलते आग लगी। बताया गया कि अस्पताल का ICU सेंकड फ्लोर पर था। आग लगने की घटना शुक्रवार तड़के 3 बजकर 25 मिनट की है। आग पर एक घंटे के अंदर काबू पा लिया गया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

अस्पताल के सीईओ दिलीप शाह ने कहा कि इस घटना मं 13 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब 90 पेशेंट्स हैं। उन्होंने बताया कि जिन पेशेंट्स को ऑक्सीजन की जररूत है उन्हें हम दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर रहे हैं। शाह ने बताया कि ICU से कुछ आग जैसा गिरा और 1-2 मिनट में आग फैल गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में फायर सेफ्टी है। सीईओ ने दावा किया कि रात में अस्पताल में डॉक्टर थे। यह पूछे जाने पर कि कितने स्टाफ ड्यूटी पर थे, शाह ठीक-ठीक संख्या नहीं बता सके।

मरीजों के परिजन का आरोप है कि जब आग लगी तब हॉस्पिटल का स्टाफ मरीजों को अंदर छोड़कर बाहर भाग आया था। ऐसे में परिजनों ने खुद अंदर जाकर मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ICU में दो नर्स मौजूद थीं।

नासिक में भी हुआ था बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के नासिक में भी बुधवार को बड़ा हादसा हुआ था। यह हादसा सरकारी अस्पताल में हुआ था। यहां नगर निगम के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया। इसे रिपेयर करने में 30 मिनट का समय लग गया और इतनी देर में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने के चलते 24 मरीजों की मौत हो गई। जिस वक्त ऑक्सीजन सप्लाई रोकी गई, उस वक्त 171 मरीज ऑक्सीजन पर और 67 मरीज वेंटिलेटर पर थे।

महाराष्ट्र में हालात बेकाबू

महाराष्ट्र में कोरोना के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इसलिए उद्धव सरकार ने बीती रात 8 बजे से पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया है। इससे पहले बुधवार को राज्य में कोरोना के 67 हजार 468 नए मरीज मिले थे। 54 हजार 985 मरीज ठीक हुए और 568 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 40.27 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 32.68 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 61 हजार 911 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.95 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत