न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पांच मरीजों की हुई मौत, अब तक सामने आए 66 मामले

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट (Delta Plus variant) से संक्रमित 66 मरीजों में से अब तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 11:08:31

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट से पांच मरीजों की हुई मौत, अब तक सामने आए 66 मामले

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट (Delta Plus variant) से संक्रमित 66 मरीजों में से अब तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है। डेल्टा प्लस वेरिएंट से अब तक रत्नागिरी में दो, मुंबई, रायगढ़ और बीड में एक-एक मरीज की मौत हुई है। मृतकों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी की उम्र 65 साल से ज्यादा थी और कई बीमारियों से ग्रसित थे। मृतकों में से दो को कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज, दो को एक डोज लग चुकी थी। वहीं पांचवे के वैक्सीनेशन के बारे में जानकार ली जा रही है।

पिछले एक हफ्ते में राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट का आकंड़ा 21 से 66 तक पहुंच गया है। हालांकि इसमें कुछ मामले जून महीने के हैं, जिनकी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट अभी आई है। डेल्टा प्लस स्वरूप के सबसे ज्यादा 13 मामले उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव से आए हैं। वहीं रत्नागिरि से 12 और मुंबई से 11 मामले आ चुके हैं। वहीं राज्य के सर्विलांस ऑफिसर डॉ प्रदीप अवाटे का कहना है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट से जिन लोगों की मौत हुई है उन्हें पहले से कई बीमारियाँ थी।

उन्होंने आगे कहा कि लोगों को मास्क पहनना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरुरी है। बता दे, मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के संक्रमण से 63 वर्षीय महिला की मौत का पहला मामला गुरुवार को सामने आया था। बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि महिला की मौत के बाद उसके करीबी संपर्क में रहे कम से कम दो अन्य लोगों में भी वायरस के इस स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वायरस का यह स्वरूप बेहद संक्रामक है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 6,686 लोग संक्रमित पाए गए। 5,861 लोग ठीक हुए और 158 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 63.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 61.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.34 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 63,004 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज