न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम यात्रा आज, बड़ी संख्या में पहुंच रहे साधु-संत; की गई ये तैयारियां

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महंत नरेंद्र गिरी अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Sep 2021 9:31:50

महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम यात्रा आज, बड़ी संख्या में पहुंच रहे साधु-संत; की गई ये तैयारियां

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महंत नरेंद्र गिरी अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, आज बुधवार को महंत नरेंद्र गिरि को अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से साधु-संत प्रयागराज पहुंच रहे हैं। महंत के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में शहरी क्षेत्र के 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज में छुट्‌टी कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2 एडिशनल एसपी, 4 सीओ, 8 थानेदार, 2 कंपनी पीएसी और 400 दरोगा-सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मॉनिटरिंग के लिए डीआईजी/एसएसपी, आईजी रेंज और एडीजी जोन खुद मौजूद रहेंगे।

इससे पहले उनका पार्थिव शरीर बाघंबरी मठ से स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। वहां 5 डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है। महंत नरेंद्र गिरी के शव को पोस्टमार्टम के बाद श्री मठ बाघम्बरी गद्दी लाया जाएगा, जहां पर महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को फूलों से सजाया जाएगा। जिसके बाद फूलों से सजाये गये विशेष रथ से शव को संगम ले जाया जाएगा। वहां पर पार्थिव शरीर को संगम स्नान कराने के बाद शव को दोबारा श्री मठ बाघम्बरी गद्दी लाया जाएगा।

महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम इच्छा थी कि उनकी समाधि बाघंबरी मठ में नींबू के पेड़ के पास दी जाए। यह बात उन्होंने अपने सुसाइड नोट में भी लिखी है। उन्हें समाधि देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक बड़ा गड्ढा भी बनाया गया है। कई टन फूल कोलकाता, पुणे व काशी से मंगाए गए हैं। संत परंपरा के मुताबिक महंत नरेंद्र गिरी को अंतिम विदाई दी जाएगी।

इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरि गिरी भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही साथ दूसरे अखाड़ों के महंत और श्री महंत भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल