न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 करोड़ में महामंडलेश्वर बनाने का दावा गलत, ममता कुलकर्णी के अकाउंट फ्रीज: लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

महाकुंभ में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 03 Feb 2025 9:09:06

10 करोड़ में महामंडलेश्वर बनाने का दावा गलत, ममता कुलकर्णी के अकाउंट फ्रीज: लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

महाकुंभ में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अखाड़े से निष्कासित करने की घोषणा की है। उनका आरोप है कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि वह स्वयं को किन्नर अखाड़े से निष्कासित नहीं मानती हैं और न ही ममता कुलकर्णी को निकाला गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह बसंत पंचमी के अमृत स्नान में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने ममता कुलकर्णी पर लगे आरोपों को निराधार बताया और कहा कि 10 करोड़ रुपये लेकर महामंडलेश्वर बनाने के दावे बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी सत्य सनातन धर्म में आई हैं और उन्हें लेकर हर पहलू पर चर्चा की जानी चाहिए।

ममता कुलकर्णी के अकाउंट पर क्या कहा?

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े को कोई धनराशि नहीं दी है, क्योंकि उनके सभी बैंक खाते फ्रीज हैं। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा, "ममता ने किन्नर अखाड़े को कोई पैसे नहीं दिए और उनके सभी अकाउंट फ्रीज हैं। सत्य सारी मीडिया को पता है।" उन्होंने यह भी बताया कि ममता कुलकर्णी की तबीयत खराब होने के कारण वह अमृत स्नान में शामिल नहीं हो सकीं। इसके अतिरिक्त, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने महाकुंभ में सभी से शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा, "आज बहुत सुंदर बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा और ब्रज में होली पूजा की शुरुआत हो रही है. बहुत सुंदर छटा है...मैं अनुरोध करूंगी की सभी कुंभ आएं, कुंभ सुरक्षित है, सुंदर है और भव्य है. बहुत अच्छा संयोग है आप देख सकते हैं कितनी सकारात्मक ऊर्जा हैं. सत्य सनातन धर्म के अंदर हम सभी अमृत स्नान करने के लिए जा रहे हैं।"

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किन्नर अखाड़े से अपने निष्कासन को अस्वीकार करते हुए कहा कि वह स्वयं को निष्कासित नहीं मानती हैं और न ही ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निकाला गया है।

ऋषि अजय दास कौन हैं: महंत रवींद्र पुरी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने भी कहा कि किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर को अखाड़े से निकालने की बात गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऋषि अजय दास कौन हैं, जिन्हें कोई नहीं जानता, और अब अचानक कहां से आ गए? अखाड़ा परिषद इस पर सख्त कार्रवाई करेगा और किन्नर अखाड़ा के साथ है।

आपको बता दे, ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यास लेकर किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की पदवी प्राप्त की थी। उनका नया नाम 'श्री यमाई ममता नंद गिरि' रखा गया था। हालांकि, इस निर्णय के बाद से ही संत समाज में विरोध के स्वर उठने लगे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया