न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ भगदड़: 30 श्रद्धालुओं की मौत, 60 घायल, योगी सरकार ने जारी किए आंकड़े

प्रयागराज महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए संगम तट पर जुटे। इस दौरान भीड़ अत्यधिक बढ़ने के कारण भगदड़ मच गई, जिससे 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 7:23:47

महाकुंभ भगदड़: 30 श्रद्धालुओं की मौत, 60 घायल, योगी सरकार ने जारी किए आंकड़े

प्रयागराज महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए संगम तट पर जुटे। इस दौरान भीड़ अत्यधिक बढ़ने के कारण भगदड़ मच गई, जिससे 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। कुंभ मेले के वरिष्ठ अधिकारी और डीआईजी वैभव कृष्ण ने बुधवार (29 जनवरी, 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भीड़ का दबाव अचानक बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते कई लोग कुचल गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। भगदड़ में घायल हुए लोगों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कई लोगों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक 30 मृतकों में से 25 की पहचान कर ली गई है, जबकि 5 शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रशासन ने मृतकों और घायलों की जानकारी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया है। परिजन इस नंबर पर संपर्क कर अपने प्रियजनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या था हादसे का कारण?

डीआईजी ने हादसे की वजह भी बताई है। उनका कहना है, "मौनी अमावस्या के ब्रह्म मुहूर्त के समय लोगों की भारी भीड़ का दबाव बना था। मेला क्षेत्र में भारी भीड़ के दबाव के कारण अखाड़ा मार्ग पर कई बैरिगेट्स टूट गए। दूसरी ओर स्नान के लिए लोग बैठे हुए थे, जिनको भीड़ ने कुचलना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से लगभग 90 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्भाग्य से, उनमें से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। कुछ घायल घर भेजे गए हैं। 36 घायल अभी भर्ती हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात