न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ: सरकार ने उनके लिए विशेष व्यवस्था... वो सत्ताधारी पार्टी की नेता हैं, हेमा मालिनी के बयान पर धर्मेंद्र यादव का पलटवार

उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी के महाकुंभ से संबंधित बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 4:43:46

महाकुंभ: सरकार ने उनके लिए विशेष व्यवस्था... वो सत्ताधारी पार्टी की नेता हैं, हेमा मालिनी के बयान पर धर्मेंद्र यादव का पलटवार

उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी के महाकुंभ से संबंधित बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में हेमा मालिनी ने महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर कहा था, "इतना बड़ा कुछ नहीं हुआ।"

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा, "हो सकता है कि उनके लिए सरकार ने कोई विशेष व्यवस्था की हो। वह सत्ताधारी पार्टी की नेता हैं और एक बड़ी कलाकार भी हैं, शायद उन्हें कुछ खास सुविधाएं दी गई हों। जबकि सैकड़ों लोग इस हादसे में मारे गए हैं, और यह किसी से छिपा नहीं है। सरकार सच को छिपाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "सरकार ने महाकुंभ के लिए निमंत्रण बांटे थे और मुख्यमंत्री ने यह कहा था कि अमृत स्नान के दिन 10 करोड़ लोग आएंगे और 100 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था की गई थी। सरकार हर दिन का आंकड़ा दे रही है, लेकिन कितने लोग मरे और कितने लापता हैं, इसका कोई सही डेटा नहीं दिया जा रहा।"

कांग्रेस ने भी की हेमा की आलोचना

वहीं महाकुंभ में भगदड़ पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी के बयान पर कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा - हेमा मालिनी कभी नहीं जान सकतीं कि असल में वह हादसा कैसा था। जब वे वहां गईं, तो उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। महाकुंभ में हालात इसलिए खराब हो गए क्योंकि पुलिस और प्रशासन दोनों ही वीआईपी लोगों के साथ थे। उन्हें आम लोगों की व्यवस्था और सुरक्षा की कोई चिंता नहीं थी। अगर हेमा मालिनी यह कहती हैं कि यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है और यह पीड़ितों का मजाक उड़ा रही हैं।

mahakumbh 2025,Hema Malini,dharmendra yadav reaction,mahakumbh stampede

घटना हुई, लेकिन यह उतनी बड़ी नहीं थी: हेमा मालिनी

महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी सरकार को लेकर विपक्ष लगातार हमला बोल रहा है, वहीं बीजेपी स्थिति को नियंत्रित करने में लगी हुई है। जब मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से महाकुंभ में भगदड़ के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे कोई बड़ी घटना मानने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि इस घटना को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, "हम भी कुंभ में गए थे, और अच्छे से स्नान किया था। हां, घटना हुई, लेकिन यह उतनी बड़ी नहीं थी। मुझे नहीं लगता कि यह इतना बड़ा मामला है, इसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। स्थिति को अच्छे से संभाल लिया गया। बहुत अधिक भीड़ आ रही थी, इसलिए उसे मैनेज करना मुश्किल हो रहा था।" जब उनसे पूछा गया कि अखिलेश यादव ने महाकुंभ में सेना लगाने की बात कही है, तो हेमा मालिनी ने कहा, "यह उनका काम है ऐसा कहना। हम इसे बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं, तो उन्हें मैनेज करना कठिन हो जाता है।"

वहां सब ठीक है, इसीलिए पीएम जा रहे हैं: हेमा मालिनी

जब मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाकुंभ में स्नान करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वहां जाएंगे क्योंकि सब कुछ ठीक है। उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का महाकुंभ में जाना इस बात का संकेत है कि वहां कोई बड़ी समस्या नहीं है।

बता दें मौनी अमावस्या पर जब भगदड़ मची उसके बाद हेमा मालिनी एक अखाड़े के सांकेतिक स्नान का हिस्सा भी थीं। उनके साथ बाबा रामदेव समेत अन्य संत और महामंडलेश्वर नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल