न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकाल मंदिर में मिली प्राचीन शिवलिंग-विष्णु की मूर्ति, 9वीं-10वीं शताब्दी के बीच का होने का अनुमान

उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर में पिछले एक साल से महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विस्तारीकरण के लिए खुदाई का काम चल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Aug 2021 4:39:25

महाकाल मंदिर में मिली प्राचीन शिवलिंग-विष्णु की मूर्ति, 9वीं-10वीं शताब्दी के बीच का होने का अनुमान

उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर में पिछले एक साल से महाकालेश्वर मंदिर परिसर में विस्तारीकरण के लिए खुदाई का काम चल रहा है। खुदाई के दौरान मंगलवार को एक शिवलिंग और बुधवार सुबह विष्णु भगवान की मूर्ति मिली है। बुधवार सुबह पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों की टीम उज्जैन पहुंच गई है। पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में शिवलिंग को निकाला जा रहा है। जलाधारी शिवलिंग 9वीं से 10वीं शताब्दी के समय का बताया जा रहा है। मंदिर परिसर में पहले मिले परमारकालीन मंदिर से यह शिवलिंग अलग है, क्योंकि परमार कालीन मंदिर 11वीं शताब्दी का है।

महाकाल मंदिर में खुदाई के दौरान मई में 11वी शताब्दी का परमार कालीन मंदिर का ढांचा सामने आया था। मंदिर का पूरा स्ट्रक्चर साफ दिखाई देने लगा था। मंदिर परमार कालीन वास्तुकला से निर्मित था, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था।

विस्तारीकरण के लिए मंगलवार को आगे की ओर चल रही खुदाई में एक बड़े शिवलिंग का भाग जमीन के भूगर्भ में दिखाई दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे खुदाई की गई तो शिवलिंग की पूरी जलाधारी सामने आ गई। शिवलिंग की लंबाई करीब पौने दो फीट है। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों को जब शिवलिंग की सूचना मिली तो उन्होंने खुदाई वाले स्थान पर पहुंच कर शिवलिंग को चद्दर से ढंक कर पुरातत्व विभाग के शोध अधिकारी दुर्गेंद्र सिंह जोधा को जानकारी दी।

इससे पहले 30 मई को महाकाल मंदिर के आगे वाले भाग में खुदाई के दौरान माता की प्रतिमा और स्थापत्य खंड के अवशेष मिले थे। फिलहाल पुरातत्व विभाग अवशेष खंडों पर शोध कर रहा है। माता की प्रतिमा और स्थापत्य खंड के अवशेष मिलने की जानकारी जैसे ही संस्कृति विभाग को लगी, उन्होंने तुरंत पुरातत्व विभाग, भोपाल की चार सदस्यीय एक टीम को महाकाल मंदिर के लिए भेज दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी