बैतूल में शुक्रवार को खतरनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया. बताया जा रहा है मृतक आर्मी की तैयारी कर रहा था. हादसा कुछ यूं हुआ कि युवक ने टर्न लिया और उसकी बाइक फिसल गई. वह अà
जानकारी के मुताबिक, प्रशांत रोज सुबह आर्मी भर्ती ट्रेनिंग सेंटर में जाता था। शुक्रवार को भी वह सेंटर से अपने घर जा रहा था। इस बीच हमलापुर में बैतूल-आमला रोड स्थित तिवारी पेट्रोल पंप के सामने बाइक फिसलने से वह गिर गया। उसके गिरते ही पीछे से तेज गति से आ रहा मिनी ट्रक उसके सिर के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौत पर ही मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि मिनी ट्रक (MP-48G-2285) केले लेकर आमला की ओर जा रहा था। हादसा होते ही लोग युवक की ओर दौड़े और उसे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक शेख मोहम्मद अली निवासी नरखेड़ चला रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशांत हादसे से ठीक पहले पेट्रोल भरवा रहा था। उसने गाड़ी मोड़ी लेकिन शायद तेज गति से आते ट्रक को नहीं देख सका। उसकी बाइक ट्रक के सामने ही फिसल गई।
















