न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवपुरी: पत्नी के चरित्र पर शक था, पति ने चेहरे पर फेंका तेजाब; 8 दिन पहले ही लौटी थी ससुराल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। महिला की हालत गंभीर, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 25 May 2025 9:36:08

शिवपुरी: पत्नी के चरित्र पर शक था, पति ने चेहरे पर फेंका तेजाब; 8 दिन पहले ही लौटी थी ससुराल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र स्थित बदरवास थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंककर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना शनिवार, 24 मई की है। टीवी9 भारतवर्ष की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला बदरवास थाना अंतर्गत बूढ़ा डोंगर गांव का है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय राजू धाकड़ ने अपनी पत्नी राजकुमारी धाकड़ के चेहरे पर बैटरी में डाला जाने वाला एसिड फेंक दिया। इस हमले में महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

शराब पीकर पहुंचा था घर, चरित्र पर लगाया आरोप

बताया गया है कि राजू धाकड़ शराब पीकर घर आया था। उसने पहले पत्नी से गाली-गलौज की और फिर घर में छिपाकर रखा गया एसिड लाकर उसके चेहरे पर फेंक दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली सीता बाई गुर्जर और रामबेटी गुर्जर तुरंत मौके पर पहुंचीं और उसे बचाकर अपने घर ले गईं। इसके बाद दोनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

पति दो साल से बेरोजगार, आए दिन करता था झगड़ा

पीड़िता राजकुमारी का कहना है कि उसका पति पिछले दो साल से कोई काम नहीं कर रहा था। इसी कारण पूरा परिवार इंदौर चला गया था और मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहा था। चार महीने पहले वे वापस गांव लौटे थे, जिसके बाद पति के साथ रोज झगड़े होने लगे। पति अक्सर उस पर चरित्र को लेकर आरोप लगाता था।

8 दिन पहले ही लौटी थी ससुराल

पड़ोसियों के अनुसार, लगातार झगड़ों से परेशान होकर राजकुमारी मायके चली गई थी। लेकिन जब परिवार और जेठ-जेठानी ने यह आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसा कुछ नहीं होगा, तो वह आठ दिन पहले ही ससुराल लौट आई थी। लेकिन 24 मई को फिर से विवाद हुआ और पति ने तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राजू धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?