न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश में सोमवार से 50% क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल : शिवराज सिंह चौहान

बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 18 साल के कम उम्र के बच्चों का कोविड टीकाकरण नहीं हुआ है, इसलिए सोमवार से 50% क्षमता के साथ स्कूल खुलेंगे। छह दिन में से तीन दिन बच्चे स्कूल में पढ़ने जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 4:44:09

मध्य प्रदेश में सोमवार से 50% क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल : शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कोविड के नए वेरिएंट के संदर्भ में एक बैठक की। इस बैठक में कई फैसले लिए गए। बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 18 साल के कम उम्र के बच्चों का कोविड टीकाकरण नहीं हुआ है, इसलिए सोमवार से 50% क्षमता के साथ स्कूल खुलेंगे। छह दिन में से तीन दिन बच्चे स्कूल में पढ़ने जाएंगे। आनलाइन कक्षाएं भी शूरू कर रहे हैं। इसके साथ ही बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि एक महीने के अंदर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए जितने भी लोग प्रदेश में आए हैं, उनकी जांच करेंगे, अगर संक्रमित मिले तो उन्हें आइसोलेशन में रखेंगे। मध्य प्रदेशवासियों से आग्रह है कि बिलकुल भी असावधान न रहें। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जो नियम हैं, उनका पालन अवश्य करें। सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। शिवराज ने कहा कि मेरा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि जागरुक रहें, मास्क लगाएं और यथासंभव दूरी बनाये रखें, हाथ पहले की तरह साफ करते रहें। जरा भी लक्षण दिखे, तो तुरंत टेस्ट करवाएं। प्रमुख रूप से हमारे दो शहरों में भोपाल व इंदौर से ही कुछ पाजिटिव मामले आ रहे हैं। इनकी संख्या भी ऐसी नहीं है कि हमारे मन में डर पैदा करें, लेकिन सावधानी जरूरी है।

शिवराज ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि तीसरी लहर न आए। टेस्ट, कांटैक्ट ट्रेसिंग और अस्पताल ले जाने तथा चिकित्सा जैसी सभी व्यवस्था हम करेंगे। अफ्रीका और दूसरे देशों में जो यह नया वैरिएंट है, ज्यादा तेजी से फैलता है, ऐसे समाचार आ रहे हैं। इसलिए सावधानी आवश्यक है।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 नए केस मिले हैं। एक दिन पहले यह आंकड़ा 23 था। इंदौर में केस लगातार बढ़ रहे हैं। 2 दिन में ही 22 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि बिना दोनों डोज लगे कोई भी कर्मचारी किसी भी ऑफिस, फैक्टरी, दुकान या शोरूम में काम करता मिला तो उसके मालिक पर कार्रवाई होगी। दुकान सील की जा सकती है। वहीं, राजधानी भोपाल, ग्वालियर में भी संक्रमित मिले हैं। भोपाल में 6 और ग्वालियर में 1 पॉजिटिव केस मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?