न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम की मार जारी! मध्यप्रदेश के भोपाल में जुलाई में 2 इंच ज्यादा तो इंदौर में हुई 1 इंच कम बारिश

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में रुक-रुकर बारिश जारी है तो वहीं कुछ जिलों में कम बारिश हुई है। भोपाल में जुलाई महीने में सामान्य से 2 इंच ज्यादा बारिश हुई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 2:38:32

मौसम की मार जारी! मध्यप्रदेश के भोपाल में जुलाई में 2 इंच ज्यादा तो इंदौर में हुई 1 इंच कम बारिश

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में रुक-रुकर बारिश जारी है तो वहीं कुछ जिलों में कम बारिश हुई है। भोपाल में जुलाई महीने में सामान्य से 2 इंच ज्यादा बारिश हुई है। इस महीने करीब 10 दिन पानी गिरा है, जबकि औसतन 12 से 13 दिन बारिश होती है। जुलाई तक सामान्य बारिश 18 इंच होती है, जबकि अब तक 20 इंच हो चुकी है।

वहीं, इंदौर की हालत चिंताजनक है। जून में औसत 6 दिन से दोगुना ज्यादा 15 दिन पानी गिरा, लेकिन कोटे से एक इंच कम बारिश हुई। इसका मुख्य कारण तेज बारिश नहीं होना रहा। यही हालत जुलाई में रही। सामान्य तौर पर 12 दिन की जगह 20 दिन बूंदाबांदी हुई, लेकिन जुलाई के महीने में भी लोगों को राहत नहीं मिली। अभी भी कोटे से करीब एक इंच बारिश कम है। सामान्य तौर पर 10.5 इंच बारिश होना चाहिए, लेकिन सिर्फ 9.5 इंच पानी ही गिरा।

सिंगरौली में बारिश का कहर

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शनिवार-रविवार रात 2 बजे सिंगरौली के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी इलाके में सामन्ता कंपनी की दीवार झुग्गी पर गिर गई। दीवार के मलबे के चपेट में मजदूर भोला मुंडा (32) निवासी झारखंड की झुग्गी आ गई। भोला के दो बच्चे नीरज मुंडा (10) और सनिका मुंडा (2) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, भोला की बेटी रागिणी मुंडा (7) गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे में भोला और उसकी पत्नी विनीता (28) भी घायल है। बच्ची को नेहरू अस्पताल के वेंटिलेटर पर रखवाया गया है।

रीवा में तेज बारिश से ढहा मकान, 4 की मौत

वहीं, रीवा जिले के बहेरी घुचियारी गांव में रविवार सुबह तेज बारिश की वजह से एक कच्चा मकान ढह गया। मकान के ढ़हने से 4 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गया। मृतकों में मां-बेटा और दो बहनें शामिल हैं। परिवार के दो सदस्य गंभीर हैं। मनोज पांडेय (35), उनकी मां कमेली पांडेय (60), दो बेटियां काजल (8) और आंचल पांडे (7) की मौत हो गई। तेज बारिश होने की वजह से बहेरी घुचियारी गांव के लोग रविवार सुबह अपने-अपने घरों में ही थे। इस बीच अचानक तेज आवाज सुनाई दी। लोगों ने घरों से निकलकर देखा तो एक कच्चा मकान ढह गया था। गांववाले तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। चूंकि, बारिश बहुत तेज थी और गांव तक जाने के लिए सड़क भी नहीं है, इस वजह से प्रशासनिक मदद तुरंत नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही कलेक्टर इलैयाराजा मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?