न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेम प्रसंग खत्म करने की कही बात तो प्रेमी ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड पर किए 16 बार चाकू से वार, मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल में प्रेम प्रसंग के चलते एक शादीशुदा महिला को उसके मासूम बच्चे के सामने उसके प्रेमी ने 16 बार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। महिला की मौत हो गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बैतूल के सारणी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Apr 2022 11:22:45

प्रेम प्रसंग खत्म करने की कही बात तो प्रेमी ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड पर किए 16 बार चाकू से वार, मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल में प्रेम प्रसंग के चलते एक शादीशुदा महिला को उसके मासूम बच्चे के सामने उसके प्रेमी ने 16 बार चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। महिला की मौत हो गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बैतूल के सारणी की है। यहां, सोमवार दोपहर एक प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। दरअसल, पिछले दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग को खत्म करने की प्रेमिका ने बात की तो प्रेमी ने प्रेमिका के मासूम बेटे के सामने ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। उस पर 16 वार किया गया। हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया।

यह घटना देखकर मासूम बेटा डर गया और खुद को अलमारी में बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि संदीप साहू नामक व्यक्ति ने 26 वर्षीय रुबीना की हत्या कर दी। दिनदहाड़े चाकू से महिला की हत्या कर देने से शहर में सनसनी मच गई है। इस हत्याकांड को मृतिका रुबीना के मासूम बच्चे ने अपनी आंखों से देखा।

सारणी टीआई रत्नाकर हिंग्वे का कहना है कि संदीप साहू सोमवार दोपहर बाद रुबीना के घर पहुंचा और उस पर चाकू से कई वार किए। महिला के गले समेत अन्य स्थानों पर चाकू के 16 निशान पाए गए हैं। गंभीर हालात में रुबीना को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस घटना को प्रेम प्रसंग को लेकर होना बता रही है।

मृतिका रुबीना और संदीप का पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, क्योंकि रुबीना का बेटा बड़ा हो रहा था इसलिए उसने संदीप से प्रेम प्रसंग को खत्म करने की बात कही। इस पर संदीप ने चाकू से 16 बार कर रुबीना की हत्या कर दी। मृतिका के पति आसिफ अली ने बताया कि संदीप 2 सालों से रुबीना को परेशान कर रहा था।

महिला के पति आसिफ अली ने बताया कि 6 महीने पहले भी संदीप ने रुबीना का सर फोड़ दिया था, जिसकी शिकायत सारणी थाने में की थी, लेकिन पुलिस संदीप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण हम मोहल्ला छोड़ दूसरे मोहल्ले में आ गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?