न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओमिक्रॉन की दहशत: साउथ अफ्रीकी देश बोत्सवाना से जबलपुर आई विदेशी महिला लापता, फ्लाइट के सभी यात्रियों का होगा कोरोना टेस्ट

रविवार को जबलपुर जिला प्रशासन को पता चला कि 18 नवंबर को साउथ अफ्रीका के बोत्सवाना की एक महिला जबलपुर पहुंची है। उसकी तलाश में हेल्थ विभाग ने शहर के सभी होटलों और गेस्ट हाउस छान मारे, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 11:45:51

ओमिक्रॉन की दहशत: साउथ अफ्रीकी देश बोत्सवाना से जबलपुर आई विदेशी महिला लापता, फ्लाइट के सभी यात्रियों का होगा कोरोना टेस्ट

दुनिया भर में ओमिक्रॉन की वजह से चिंता बढ़ गई है। यह डेल्टा वैरिएंट से सात गुना तेजी से फैल रहा है। साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में इस वैरिएंट के मरीज मिल चुके हैं। यही वजह है कि विदेशों से आने वाले हर यात्री की मॉनिटरिंग और कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग कर सैंपल लिए जा रहे हैं। नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत अब मध्यप्रदेश में भी है। अफ्रीकी देश बोत्सवाना से जबलपुर आई एक महिला की वजह से भोपाल से दिल्ली तक हड़कंप मचा है। 18 नवंबर को यह महिला दिल्ली एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट से जबलपुर आई थी, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। रविवार को जबलपुर जिला प्रशासन को पता चला कि 18 नवंबर को साउथ अफ्रीका के बोत्सवाना की एक महिला जबलपुर पहुंची है। उसकी तलाश में हेल्थ विभाग ने शहर के सभी होटलों और गेस्ट हाउस छान मारे, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी महिला की तलाश में जुटे हैं। एयर इंडिया ने सोमवार तक जानकारी शेयर करने की बात कही है। प्रशासन ने महिला की तलाश के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

एयर इंडिया सोमवार को फ्लाइट में कितने और कहां के यात्री थे? उनकी पूरी डिटेल साझा करेगा। इसके बाद हेल्थ विभाग सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगा। वहीं, विदेशी महिला की तलाश कर उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, विदेशी महिला का पता चलने के बाद उसकी कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को इस बारे में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से मदद मांगी है। कहा गया है कि दिल्ली से एयर इंडिया के विमान में 18 नवंबर को जबलपुर आई बोत्सवाना की महिला के बारे में किसी को जानकारी हो, तो डॉ प्रियंक दुबे-9111007776, डॉ विभोर हजारी-9039095222 और डॉ विवेक ठाकुर-8962548384 को इन मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। होटल ऑपरेटर्स से भी विदेशी नागरिक की जानकारी मांगी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?