न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे का सुसाइड नोट, लिखा- मेरे मम्मी-पापा बहुत अच्छे है, मेरा दोस्त ऊपर अकेला है। मैं भी उसके पास जा रहा हूं...

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभव उर्फ विभु यादव (17) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उन्हे फौरन भंडारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 9:50:25

कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे का सुसाइड नोट, लिखा- मेरे मम्मी-पापा बहुत अच्छे है, मेरा दोस्त ऊपर अकेला है। मैं भी उसके पास जा रहा हूं...

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे विभव उर्फ विभु यादव (17) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उन्हे फौरन भंडारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। विभु ने पिता की लाइसेंसी बदूंक से कनपटी पर गोली मारी है। विभव ने आत्महत्या करने से पहले 2 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें अपने दोस्त के पास जाने की बात लिखी है, लेकिन दोस्त कौन है, अभी पुलिस को इसका पता नहीं चल सका है।

congress mla sanjay yadav,jabalpur,jabalpur latest news,jabalpur madhya pradesh

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

विभु को मां-पापा और भाई से बेइंतहा प्यार था। उसने लिखा है- 'मम्मी-पापा मेरी मौत का दुख मत मनाना। मुझ में जीने की इच्छा और जुनून नहीं रहा। इसका कोई ठोस कारण नहीं बता सकता।' 2 पेज के सुसाइड नोट में कई बार मम्मी-पापा से उसने माफी मांगी है।

विभु के कमरे से हिंगलिश (अंग्रेजी और हिंदी, दोनों) में सुसाइड नोट पुलिस को मिला है। इसमें उसने लिखा- 'मेरे मम्मी, पापा और भाई सब दोस्त सभी बहुत अच्छे हैं। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। मेरा दोस्त ऊपर अकेला है। मैं भी उसके पास जा रहा हूं। मैं सुसाइड खुद की खुशी के लिए कर रहा हूं। सुसाइड का ख्याल काफी समय से आ रहा था, पर हर बार कुछ न कुछ कारणों से इरादा बदलना पड़ जाता था। मेरा दुख न मनाना। मेरी यादों के सहारे खुश रहना।'

मैं घटिया हरकत करने जा रहा हूं...

सुसाइड नोट में आगे लिखा, 'पापा, मम्मी और भैया को अच्छे से रखना। मैं घटिया हरकत करने जा रहा हूं। अभी मेच्योर नहीं हुआ। खुद की खुशी के लिए सुसाइड कर रहा हूं। मेरी वजह से आपको दर्द झेलना पड़ेगा, पर आप सब खुश रहना। अनजाने में हुई भूल के लिए मुझे माफ करना...'

विभु ने अपने पांच दोस्तों को गुडबाय मैसेज भेजा था। मैसेज में लिखा- 'तुम सब बहुत अच्छे हो। अपना ख्याल रखना। मैं जा रहा हूं।' वहीं, उसने सुसाइड नोट में अपने परिवार, रिश्तेदार, दोस्तों और टीचर्स से माफी मांगी है। परिवार को सपोर्ट न कर पाने का दुख जताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट FSL की मौजूदगी में जब्त कर लिया है। इसकी राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।

बता दे, विधायक संजय यादव के दो बेटे हैं। इनमें विभु जो छोटा है वो घर पर ही था। मां सीमा किसी काम से भोपाल गई थीं, जबकि पिता ग्रामीण बैठक में शामिल होने गए थे। बड़ा बेटा समर्थ यादव पेट्रोल पंप पर गया हुआ था। घर पर नौकर हरिनाथ था। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास घर की पहली मंजिल पर से गोली चलने की आवाज आई। जब नौकर तुरंत पहुंचा, तो उसने विभु को खून से लथपथ जमीन पर गिरा देखा। और पास ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी थी। हरिनाथ ने संजय यादव को सूचना दी। इसके बाद उसे तुरंत भंडारी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद घर के पास तनाव का माहौल है। यहां भीड़ इकट्ठी हो गई।

पुलिस को इस बात की जानकारी बुधवार शाम 4 बजे के लगभग पता चली। 4:15 बजे के लगभग ASP रोहित काशवानी विधायक के हाथीताल कॉलोनी स्थित घर पहुंचे। FSL सहित दूसरी टीम भी पहुंची। कुछ समय बाद SP सिद्धार्थ बहुगुणा भी पहुंचे। शुक्रवार को पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। पुलिस ने रिवॉल्वर जब्त कर लिया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट से गनशॉट की जांच कराई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?