न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News : झगड़े में पत्नी ने घर छोड़ा तो मासूम बेटी के साथ पिता फंदे से लटका

घरेलू कलह के बाद एक रिक्शा चालक ने ऐसा कदम उठाया जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, झगड़े के बाद रिक्शा चालक की पत्नी घर छोड़कर चली गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Mar 2021 10:08:48

MP News : झगड़े में पत्नी ने घर छोड़ा तो मासूम बेटी के साथ पिता फंदे से लटका

घरेलू कलह के बाद एक रिक्शा चालक ने ऐसा कदम उठाया जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। दरअसल, झगड़े के बाद रिक्शा चालक की पत्नी घर छोड़कर चली गई। गुस्से में उसने अपनी आठ साल की मासूम बेटी संग ख़ुदकुशी कर ली। दोनों ने लाश किराए के कमरे में एक साथ लटकी मिली तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार प्रेमसागर चौकी के पीछे लखन केशरवानी का मकान है। एक महीने पहले बेलवा रीवा निवासी रामकृष्ण सोंधिया (35) पत्नी व बेटी सपना (8) के साथ रहने आया था। लखन केशरवानी के मुताबिक रामकृष्ण रिक्शा चलाता था। वह बेटी को पढ़ाने के लिए रीवा से जबलपुर आया था। आमदनी कम थी। और जरूरतें अधिक। दिन भर हाड़तोड़ मेहनत के बावजूद 100-150 रुपए ही वह कमा पाता था। इसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

घरेलू कलह को लेकर 17 मार्च बुधवार सुबह पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बताते हैं कि गुस्से में रामकृष्ण ने पत्नी पर हाथ भी उठा लिया था। इसके बाद वह रिक्शा लेकर निकल गया था। रात 8 बजे पहुंचा तो घर में अकेले आठ साल की बेटी सपना मिली। बेटी ने रोते हुए बताया कि मां उसे छोड़कर कहीं चली गई। बेटी के आंसुओं को देखकर रामकृष्ण का कलेजा फट गया। गम और गुस्से में उसने बेटी के साथ जान देने का निर्णय ले लिया।

प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाया और एक साथ कूद गए

रामकृष्ण रात में खाना खाकर बाहर टहलने निकलता था। पर बुधवार रात 8 बजे के बाद उसके कमरे से कोई आवाज नहीं आई। रात 10:30 बजे के लगभग मकान मालिक लखन केशरवानी हाल लेने पहुंचा। उसने रामकृष्णा को आवाज लगाई पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने खिड़की से देखा तो उसके होश उड़ गए। अंदर दोनों की लाश लोहे की पाइप में प्लास्टिक की रस्सी से आस-पास लटक रही थी। पास में ही एक मेज भी रखा मिला। उसी पर चढ़कर दोनाें ने एक साथ आत्महत्या की होगी।

शव पीएम के लिए भिजवाया जाएगा

पिता-पुत्री की आत्महत्या की खबर पाकर प्रेमसागर चौकी और हनुमानताल टीआई उमेश गोल्हानी भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ और मकान मालिक के बयान लेने के बाद पुलिस ने कमरे को बंद करा दिया है। गुरुवार सुबह को एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा जाएगा। इसके बाद उसे पीएम के लिए भिजवाया जाएगा। रामकृष्ण के घरवालों को रीवा में खबर कर दी गई है। उसकी पत्नी का पता नहीं चला।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?