न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: जबलपुर में 4 घंटे कोरोना मरीज को नहीं किया भर्ती, एंबुलेंस में तोड़ा दम

राजधानी भोपाल में रविवार को सबसे ज्यादा 1 हजार 703 केस सामने आए और 5 की जान गई। जबलपुर में एक मरीज अस्पताल के सामने 4 घंटे तक बेड का इंतजार करता रहा, उसने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 11:11:23

MP News: जबलपुर में 4 घंटे कोरोना मरीज को नहीं किया भर्ती, एंबुलेंस में तोड़ा दम

देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार दूसरे दिन संक्रमण के नए मामले 2.5 लाख के पार आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 1,620 मरीजों की मौत भी हुई। देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या अब 1.50 करोड़ से पार हो गई है। जिसमें अब तक 1,29,53,821 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना महामारी की चपेट में आकर 1,78,793 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में रविवार को 12 हजार 248 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7 हजार 495 लोग रिकवर हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक यहां 4.08 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4 हजार 557 मरीजों की जान चली गई। 68 हजार 576 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण के बीच अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी ने प्रदेश में हालात भयावह कर दिए हैं। राजधानी भोपाल में रविवार को सबसे ज्यादा 1 हजार 703 केस सामने आए और 5 की जान गई। जबलपुर में एक मरीज अस्पताल के सामने 4 घंटे तक बेड का इंतजार करता रहा, उसने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में पिछले 18 घंटों में 15 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें रविवार को 8 लोगों की जान गई। चौहानी, तिलवारा शमशान घाट व ग्रेव यार्ड में 72 लाशों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ। इनमें 22 साल का युवक शामिल है। युुवक के परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन सप्लाई से प्रेशर कम मिल रहा था।

मंडला से आकाशवाणी के पूर्व संवाददाता सलिल राय को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उनके परिजन जब मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो 4 घंटे तक उन्हें वार्ड में शिफ्ट करने के लिए परेशान होते रहेे। कई अधिकारियों को फोन भी किया, लेकिन वो वार्ड में शिफ्ट नहीं हो पाए। उन्होंने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। अस्पतालों में ऑक्सीजन की भी की है। इसके चलते लोग ऑटो और स्कूटी पर खुद ही सिलेंडर ढोकर अस्पताल ले जा रहे हैं।

पूरे प्रदेश की बात करें तो 24 घंटे में 4 बड़े शहरों में 5,435 नए केस आए। भोपाल के अलावा इंदौर में 1,698, जबलपुर में 877 और ग्वालियर में 1 हजार 157 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा 9 मौतें ग्वालियर में हुई हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट भी 43% को पार कर गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से कोविड प्रोटकॉल का पालन करने की अपील की और कहा कि लोग 30 अप्रैल तक घर में रहें। उन्होंने कहा कि मास्क कफन से छोटा होता है। इसे पहनिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप के '20% शुल्क' वाले बयान पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- 'यह दर तो जरूरत से कहीं ज्यादा'
ट्रंप के '20% शुल्क' वाले बयान पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- 'यह दर तो जरूरत से कहीं ज्यादा'
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
ईरान ने होर्मुज में तेल टैंकरों पर दागीं मिसाइलें, एक भारतीय की मौत, 8 लोग घायल
ईरान ने होर्मुज में तेल टैंकरों पर दागीं मिसाइलें, एक भारतीय की मौत, 8 लोग घायल
पहले सोमवार को लड़खड़ाई 'धमाल 4', 28.50 करोड़ से घटकर 8.35 करोड़ पर पहुंचा कारोबार
पहले सोमवार को लड़खड़ाई 'धमाल 4', 28.50 करोड़ से घटकर 8.35 करोड़ पर पहुंचा कारोबार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
राम मंदिर में पहली बार CEO पद के लिए भर्ती, 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन; 18 जुलाई अंतिम तिथि
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फैन के साथ फोटो के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन वायरल, 'हाथ नीचे' कहते हुए झटका हाथ; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' से करेंगे कमबैक; बोले- 'नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हूं'
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा, नई फिल्म 'रूपा' से करेंगे कमबैक; बोले- 'नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हूं'