न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर : हत्या के शक में कब्र से निकलवाया शव, 3 दिन पहले हुई थी बुजुर्ग की मौत

इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र के कब्रिस्तान में दफनाए गए 60 साल के बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला गया। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की हत्या हुई है, लेकिन कुछ लोगों ने घटना दबाने के लिए सामान्य मौत बताई। इसके बाद शव को दफना दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 10:27:05

इंदौर : हत्या के शक में कब्र से निकलवाया शव, 3 दिन पहले हुई थी बुजुर्ग की मौत

इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र के कब्रिस्तान में दफनाए गए 60 साल के बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला गया। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग की हत्या हुई है, लेकिन कुछ लोगों ने घटना दबाने के लिए सामान्य मौत बताई। इसके बाद शव को दफना दिया गया। आरोप के बाद एसडीएम से अनुमति लेकर मंगलवार शाम शव को कब्र से बाहर निकाला गया। अब पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी।

थाना प्रभारी प्रीतम ठाकुर के अनुसार रावजी बाजार थाना क्षेत्र के चंपा बाग में रहने वाले असलम (60) की मौत 11 सितंबर को हो गई थी। वह अकेले चंपा बाग में किराए के मकान में रहते थे। मौत के बाद आसपास के रहने वाले रहवासियों ने बुजुर्ग के शव को लुनियापुरा कब्रिस्तान में दफना दिया था। असलम की भतीजी को दफनाते हुए फोटो और वीडियो दे दिए गए थे। बुजुर्ग की भतीजी नाजिम शेख ने जब वीडियो और फोटो ध्यान से देखे तो पाया कि असलम के शरीर पर मारपीट के निशान और नाक पर खून दिखा। नाजिम ने मकान मालिक के परिवार के लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का संदेह जताया, क्योंकि असलम और माकन मालिक के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

शिकायत पर पुलिस और मजिस्ट्रेट महिला अधिकारी ने लुनियापुरा कब्रिस्तान पहुंचकर मजदूर की मदद से कब्र को खुदवा कर असलम के शव को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। 2 दिन पूर्व ही बुजुर्ग के शव को दफनाया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।

बुजुर्ग की भतीजी नाजिम शेख का आरोप था कि चंपा बाग में रहने वाले बुजुर्ग को मकान मालिक के भाई द्वारा लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। मृतक के परिवार की कई पीढ़ियां उस मकान में रह रही थीं। 2 दशकों से अधिक पुराना वह मकान था, लेकिन जिस समय बुजुर्गों की मौत हुई थी, उस वक्त उनके चेहरे से खून आ रहा था। हालाकि, मौके पर मौजूद लोगों ने शव को चूहे द्वारा खाया जाना बताया था। भतीजी ने यह भी आरोप लगाया कि बुजुर्गों की मौत के बाद शव को दफनाने की तैयारी चल रही थी, जब वे वहां गई तो मकान मालिक के लोगों ने रोक दिया और हाथापाई भी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?