न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंधिया की रैली में शामिल घोड़े पर उठा विवाद, BJP सांसद मेनका गांधी की संस्था ने की शिकायत, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। इसमें एक घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंग दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 8:03:13

सिंधिया की रैली में शामिल घोड़े पर उठा विवाद, BJP सांसद मेनका गांधी की संस्था ने की शिकायत, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। इसमें एक घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंग दिया गया। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। घोड़े की फोटो वायरल होने के बाद भाजपा की ही सांसद मेनका गांधी की संस्था 'पीपल फॉर एनिमल्स' ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत की है।

'पीपल फॉर एनिमल्स' के प्रियांशु जैन ने बताया कि जिस समय केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही थी, उसी वक्त संयोगितागंज इलाके में यह घोड़ा नजर आया था। उसे पूरी तरह से भाजपा के झंडे के रंग में रंगा गया था। उसके ऊपर कमल भी बनाया गया। कई लोगों ने घोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसके बाद प्रियांशु जैन ने गुरुवार को इस मामले में संयोगितागंज थाने में लिखित शिकायत की है। 'पीपल फॉर एनिमल्स' के सदस्यों का कहना है कि घोड़े को इस तरह रंगना पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों और यात्रा के आयोजकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में चुनाव आयोग से भी शिकायत की जाएगी।

प्रियांशु ने बताया कि BJP नेता रामदास गर्ग उस घोड़े को लेकर आए थे। घोड़े को जिस तरह से रंगा गया था, वह उसके लिए खतरनाक है। मामले में पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घोड़े के मालिक की तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी