न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश: महाकाल के दर्शन करने के बाद पहले पत्नी-दो बच्चों को मारा, फिर खुद लगा ली फांसी

मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले अमित यादव ने पहले अपनी पत्नी पत्नी टीना यादव और तीन साल की बेटी व डेढ़ साल के बेटे को जहर देकर मारा और फिर खुद फांसी लगा ली। चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुसाइट नोट में कर्ज से परेशान होने की बात कही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Aug 2022 11:18:50

मध्य प्रदेश: महाकाल के दर्शन करने के बाद पहले पत्नी-दो बच्चों को मारा, फिर खुद लगा ली फांसी

मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले अमित यादव ने पहले अपनी पत्नी पत्नी टीना यादव और तीन साल की बेटी व डेढ़ साल के बेटे को जहर देकर मारा और फिर खुद फांसी लगा ली। चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुसाइट नोट में कर्ज से परेशान होने की बात कही है। बताया जा रहा है कि इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली भागीरथपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाले अमित यादव ने कर्ज से परेशान होकर अपनी पत्नी और बच्चों को जहर देकर मार डाला, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। पुलिस ने घटना पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले अमित यादव ने जब मंगलवार सुबह अपने परिवार वालों का फोन नहीं उठाया तो भागीरथपुरा में ही रहने वाले उनके ससुराल पक्ष को सूचित किया गया। इसके बाद उनकी सास और परिवार वाले किराए पर लिए रूम पर पहुंचे तो कोई भी दरवाजा नहीं खोल रहा था। ऐसे में बाणगंगा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते है मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर देखा कि अमित यादव का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है और पास में ही दोनों बच्चे और पत्नी बिस्तर पर मूर्छित अवस्था में पड़े थे। जब उनकी नब्ज टटोली गई तो वह मृत पाए गए। डीसीपी धर्मेंद्र भदौरिया के मुताबिक, अमित टावर कंपनी में तकनीकी और सेटअप का काम करते थे।

पुलिस के मुताबिक, 'पास में ही अमित का ससुराल है। रोजाना खाना उन्हीं के साथ होता था। उसके बाद रूम पर सिर्फ सोने के लिए आते हैं। एक दिन पहले ही वह उज्जैन महाकाल मंदिर के दर्शन और शाही सवारी में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कर्ज का जिक्र है।' सुसाइड नोट में अमित यादव ने कई कंपनियों से लोन लेने का जिक्र किया है, जिसको वह दे नहीं पा रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी