Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: रीवा में तेज बारिश से ढहा मकान, 4 की मौत, 1 घायल

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा जिले के बहेरी घुचियारी गांव में रविवार सुबह तेज बारिश की वजह से एक कच्चा मकान ढह गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Aug 2021 10:52:59

MP News: रीवा में तेज बारिश से ढहा मकान, 4 की मौत, 1 घायल

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा जिले के बहेरी घुचियारी गांव में रविवार सुबह तेज बारिश की वजह से एक कच्चा मकान ढह गया। मकान के ढ़हने से 4 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गया। मृतकों में मां-बेटा और दो बहनें शामिल हैं। परिवार के दो सदस्य गंभीर हैं। मनोज पांडेय (35), उनकी मां कमेली पांडेय (60), दो बेटियां काजल (8) और आंचल पांडे (7) की मौत हो गई। तेज बारिश होने की वजह से बहेरी घुचियारी गांव के लोग रविवार सुबह अपने-अपने घरों में ही थे। इस बीच अचानक तेज आवाज सुनाई दी। लोगों ने घरों से निकलकर देखा तो एक कच्चा मकान ढह गया था। गांववाले तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। चूंकि, बारिश बहुत तेज थी और गांव तक जाने के लिए सड़क भी नहीं है, इस वजह से प्रशासनिक मदद तुरंत नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही कलेक्टर इलैयाराजा मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया।
रीवा में तीन दिनों से हो रही भारी बारिश

रीवा में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। सतना जिले के बकिया बराज के 12 गेट खोले गए हैं, जिसका सीधा असर रीवा पर हुआ है। इसकी वजह से तराई क्षेत्रों में पानी का स्तर बढ़ गया है।

मध्य प्रदेश में 13 से ज्यादा जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा बारिश 148 मिमी श्योपुर जिले में हुई। प्रदेश में बारिश सामान्य से 4% ज्यादा रिकॉर्ड हो गई है। मौसम विभाग ने जिन 13 जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है उनमें रीवा, शहडोल और ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, जबलपुर, शहडोल, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दूसरी तरफ 19 जिले अभी भी ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। इन जिलों में सामान्य से कम बारिश

अनूपपुर में 18%, बालाघाट में 14%, दमोह में 3%, जबलपुर में 17%, कटनी में 13%, पन्ना में 31%, सागर में 8%, सिवनी में 12%, टीकमगढ़ में 22%, बड़वानी में 29%, बुरहानपुर में 17%, धार में 26%, हरदा में 9, होशंगाबाद 6%, इंदौर में 22%, झाबुआ में 3%, खरगोन में 30%, मुरैना में 18% बारिश सामान्य से कम हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology