न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भीख में मिली आजादी' वाले बयान पर कंगना के खिलाफ छिंदवाड़ा से ऑनलाइन कंप्लेंट, गोंगपा नेता ने मुंबई पुलिस से की शिकायत

मध्य प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बेलवंशी कंगना के बयान का विरोध करते हुए मुंबई पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Nov 2021 10:37:32

'भीख में मिली आजादी' वाले बयान पर कंगना के खिलाफ छिंदवाड़ा से ऑनलाइन कंप्लेंट, गोंगपा नेता ने मुंबई पुलिस से की शिकायत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) देश की आजादी को लेकर दिए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मुम्बई में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और साथ ही कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बेलवंशी कंगना के बयान का विरोध करते हुए मुंबई पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

छिंदवाड़ा के कुंडाली में रहने वाले सुभाष बेलवंशी ने ग्रेटर मुंबई पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज कराते हुए लिखा है कि एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने जो बयान देश की आजादी को लेकर दिया है, वह भारत के वीर सपूतों का अपमान है। अपनी शिकायत में सुभाष बेलवंशी ने तत्काल मुंबई पुलिस से कंगना राणावत खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।

कंगना रनौत के द्वारा दिए गए बयान को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी सुभाष बेलवंशी ने शर्मनाक बताते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कंगना का यह बयान सभी देशभक्तों का अपमान करना है। ऐसी अभिनेत्री के खिलाफ तुरंत प्रभाव में पुलिस को एक्शन लेकर FIR दर्ज करना चाहिए।

क्या कहा कंगना ने?

कंगना रनौत एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंची हुई थीं। इस दौरान बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई और नेताजी सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा, लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून नहीं बहाए। उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी और जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।'

कंगना के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति मेनन कंगना के इस बयान निंदा की और आग्रह किया कि एक्ट्रेस के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। प्रीति मेनन ने ट्वीट किया कि उन्होंने मुंबई पुलिस को एक आवेदन जमा किया है, जिसमें कंगना रनौत पर उनके देशद्रोही और भड़काऊ बयानों के लिए धारा 504, 505 और 124 ए के तहत कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?