न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: ड्राइग रुम से लेकर बाथरुम तक... हर जगह काली कमाई का नजारा, RTO अफसर के घर छापे में मिला खजाना

ड्राइग रुम से लेकर बाथरुम तक... हर जगह काली कमाई का नजारा फैला पड़ा है। घर में साहब ने अपना निजी थियेटर तक बना रखा है। काली कमाई से थियेटर में लाल सीटें लगा रखी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Aug 2022 11:42:21

MP: ड्राइग रुम से लेकर बाथरुम तक... हर जगह काली कमाई का नजारा, RTO अफसर के घर छापे में मिला खजाना

ड्राइग रुम से लेकर बाथरुम तक... हर जगह काली कमाई का नजारा फैला पड़ा है। घर में साहब ने अपना निजी थियेटर तक बना रखा है। काली कमाई से थियेटर में लाल सीटें लगा रखी है। हम बात कर रहे है मध्य प्रदेश के जबलपुर में आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर की। घर पर जब छापा पड़ा तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गई। आरटीओ संतोष पाल सिंह का घर किसी महल से कम नहीं नजर आ रहा है।

अफसरों ने जब अध‍िकारी की संपत्‍त‍ि देखी तो वह हैरान रह गए। अपनी आमदनी से 650 गुना ज्‍यादा की संपत्‍ति इस आरटीओ के घर से म‍िलने के संकेत म‍िले हैं। जांच में जबलपुर के आरटीओ के पास 16 लाख नगद मिले। जांच के दौरान आरटीओ संतोष पाल सिंह के कई घर- कई कई गाड़ियां और दूसरे दस्तावेज मिले हैं।

madhya pradesh,madhya pradesh news,jabalpur,rto santosh pal singh,eow raid

क्या है पूरा मामला?

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बुधवार की रात क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संतोष पाल के खिलाफ आय से अधिक की संपत्ति के मामले में छापेमारी की। आरटीओ के घर से नगद 16 लाख के साथ काली कमाई से अर्जित अकूत संपत्ति के दस्तावेज मिले है। शुरुआती छानबीन में सामने आए साक्ष्यों से पता चला है कि आरटीओ की अपनी सेवा अवधि में वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में व्यय और अर्जित संपत्ति 650% है।

EOW की टीम द्वारा शताब्दीपुरम कॉलोनी स्थित उनके आलीशान घर पर कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम को नगद 16 लाख और लाखों के आभूषणों के साथ उनके नाम पर आधा दर्जन आशियानों एवं फार्महाउस सहित लग्जरी कारें होने की जानकारी मिली है।

EOW एसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार, आरटीओ संतोष पाल एवं उनकी लिपिक पत्नी रेखा पाल के पास बेतहाशा संपत्ति होने की शिकायतें मिली थीं, जिसका निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी द्वारा सत्यापन कराया गया।

EOW को जांच के दौरान आरटीओ के पीपी कॉलोनी ग्वारीघाट में 1247 वर्गफीट के घर के दस्तावेज मिले हैं। इसी प्रकार शंकर शाह वार्ड में 1150 वर्ग फीट, शताब्दीपुरम (एमआरफोर रोड) पर 10 हजार वर्ग फीट के दो आवासीय भवन, कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्ग फीट और गढ़ाफाटक में 771 वर्गफीट के घर के अलावा ग्राम दीखाखेड़ा, चरगवां रोड पर 1।4 एकड़ भूमि पर बने फार्म हाउस की जानकारी भी मिली है। जांच के दौरान ही आरटीओ द्वारा क्रय की गयी I-20 कार (क्रमांक MP 20 CB 5455), स्कॉर्पियो (क्रमांक MP 20 HA 8653), पल्सर बाइक (क्रमांक MP 20 NF 2888) एवं बुलेट (क्रमांक MP 20 MSZ 5455) के दस्तावेज भी मिले हैं। यानी एआरटीओ के पास अकूत संपत्ति मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी