न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: भोपाल में वेंटिलेटर पर 700 मरीज; इंदौर में लगातार दूसरे दिन 900 से ज्यादा केस

राजधानी के 51 सरकारी और निजी अस्पतालों में 900 वेंटिलेटर हैं। इनमें से 700 कोरोना संक्रमित हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल के 10 दिन में 40 वेंटिलेटर बढ़ाए, लेकिन ये नाकाफी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Apr 2021 12:49:47

MP News: भोपाल में वेंटिलेटर पर 700 मरीज; इंदौर में लगातार दूसरे दिन 900 से ज्यादा केस

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में 6 हजार 489 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 37 संक्रमितों की मौत हो गई। चार बडे़ शहरों- इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में ही 50% से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इन शहरों में बीते 24 घंटे में 19 मौतों के साथ 2 हजार 700 से ज्यादा केस आए। भोपाल में पिछले 24 घंटे में 823 नए मरीज मिले हैं। 3 की मौत हुई है। अस्पतालों में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। राजधानी के 51 सरकारी और निजी अस्पतालों में 900 वेंटिलेटर हैं। इनमें से 700 कोरोना संक्रमित हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने अप्रैल के 10 दिन में 40 वेंटिलेटर बढ़ाए, लेकिन ये नाकाफी हैं।

वहीं, कोरोना के मामलों में इंदौर सबसे ज्यादा संवेदनशील शहर हो गया है। यहां लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को 923 संक्रमित मिले हैं, 6 की मौत हुई। एक दिन पहले यहां 912 केस आए थे और 5 मौतें हुई थीं।

ऑक्सीजन की कमी

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के बाद भी संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में सबसे ज्यादा हालत खराब है। इंदौर में के गुर्जर अस्पताल में रविवार रात ऑक्सीजन खत्म होने की नौबत आ गई। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों के परिजन से पेशेंट को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने को कह दिया। इस पर हंगामा शुरू हो गया। थोड़ी देर में परिजन खुद ही बाइक और कार पर रखकर सिलेंडर ले आए। इसी बीच वेंटिलेटर पर एक मरीज की मौत हो गई। ऑक्सीजन की बढ़ती डिमांड को देखते हुए राज्य सरकार अब 2,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने की तैयारी में है। ये एक हफ्ते में आ जाएंगी। इन्हें हर जिला अस्पताल में भेजा जाएगा। यह मशीन वातावरण से हर मिनट 1 से 6 लीटर ऑक्सीजन खींचती है। कोरोना की पहली लहर के समय केंद्र सरकार ने 2,000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे थे। अब प्रदेश सरकार अपने खर्च पर इन्हें खरीदेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी