न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश से सामने आया कोरोना का भयावह रूप, 61 दिनों में हुई 26 हजार मौतें, सरकारी आंकड़े कुछ और...

रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत 26 जिलों के प्रमुख मुक्तिधामों और कब्रिस्तानों से मिले मौत के आंकड़े पर नज़र डालें तो अप्रैल में 21,601 और मार्च में 4,798 लोगों की मौत हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 May 2021 10:25:33

मध्य प्रदेश से सामने आया कोरोना का भयावह रूप, 61 दिनों में हुई 26 हजार मौतें, सरकारी आंकड़े कुछ और...

मध्य प्रदेश में बीते 61 दिनों में कोरोना से 26,399 मौतें हुई है। सबसे ज्यादा मौत अप्रैल के महीने में हुई। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत 26 जिलों के प्रमुख मुक्तिधामों और कब्रिस्तानों से मिले मौत के आंकड़े पर नज़र डालें तो अप्रैल में 21,601 और मार्च में 4,798 लोगों की मौत हुई। दो महीनों में कुल 26,399 लोगों की मौत हुई। हालाकि, इनमें से 11,467 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया है। अप्रैल में सबसे ज्यादा 10599, मार्च में 868 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार हुआ। देवास, नीमच, मंदसौर शिवपुरी, बुरहानपुर, झाबुआ, छतरपुर, ऐसे शहर हैं, जहां मार्च में एक भी कोविड शवों का अंतिम संस्कार होना दर्ज नहीं है। जबकि अप्रैल में इनमें से प्रत्येक में 50 से ज्यादा कोविड अंतिम संस्कार हुए।

भोपाल में मार्च में 165 और अप्रैल में 2675 वहीं, इंदौर में मार्च में 306 और अप्रैल में 2259 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया है। जबलपुर में मार्च में 115 कोविड शव पहुंचे थे, जो अप्रैल में 1561 हो गए। यानी 31 दिन में 1257% शव बढ़े। छिंदवाड़ा में भी रफ्तार कुछ ऐसी ही रही। यहां मार्च में 72 शवों का कोविड अंतिम संस्कार हुआ, जबकि अप्रैल में ये आंकड़ा बढ़कर 971 हो गया।

मौत के मंजर की यह तस्वीर शहर के प्रमुख विश्राम घाट और कब्रिस्तान से निकल कर सामने आई है। हालाकि, सरकारी आंकड़े में कोरोना से मौत की संख्या न के बराबर है। भोपाल में सरकारी आंकड़ों में रोजाना 4 से 5 मौतें बताई जा रही है। यही हाल दूसरे जिलों का भी है लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है।

मध्यप्रदेश में मंगलवार को 5,412 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,358 लोग ठीक हुए और 70 की मौत हो गई। अब तक 7.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7,139 लोगों की मौत हो चुकी है। 82,967 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?