न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल: बाथरूम में मिली महिला की सड़ी गली लाश, गले में तार बांधकर की गई हत्या

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला की हत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां, एक महिला की सड़ी हुई लाश घर के बाथरूम से बरामद हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 9:42:51

भोपाल: बाथरूम में मिली महिला की सड़ी गली लाश,  गले में तार बांधकर की गई हत्या

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला की हत्या का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां, एक महिला की सड़ी हुई लाश घर के बाथरूम से बरामद हुई है। लाश तीन चार दिन पुरानी थी उसमें से दुर्गन्ध आ रही थी। महिला के गले में तार कसा हुआ मिला। इससे लगता है कि उसकी हत्या गले में तार बांधकर की गई है। घटना अयोध्या नगर थाना इलाके की है। हत्या का शक पति पर है जो घटना के बाद से फरार है।

अयोध्या नगर थाना इलाके की गणपति होम्स कॉलोनी में रहने वाले लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि एक घर से बदबू आ रही है। घर पर ताला लगा हुआ था। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और दरवाजे पर लटका ताला तोड़ दिया। अंदर सर्चिंग की तो बाथरूम में एक महिला की लाश मिली। महिला के गले में तार बंधा हुआ था। लाश तीन दिन पुरानी होने के कारण सड़ चुकी थी। महिला का नाम राखी पटेल बताया गया है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि यहां पर प्रशांत पटेल अपनी पत्नी राखी पटेल और बेटा-बेटी के साथ रहता है।

घटना के बाद से पति फरार

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले रात में प्रशांत और राखी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। कुछ देर बाद प्रशांत दोनों बच्चों को लेकर बाहर आया और घर पर ताला लगाकर चला गया। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं। पुलिस ने प्रशांत के गैरतगंज स्थित घर पर परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि प्रशांत बच्चों को छोड़कर किसी काम का कहकर चला गया था। पुलिस को प्रशांत पर शक है। उसने ही तार से गला दबाकर पत्नी की हत्या की होगी। प्रशांत और राखी की 12 साल पहले लव मैरिज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट