न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: जल संकट की चपेट में आया लुटियन जोन, राष्ट्रपति भवन, संसद, प्रधानमंत्री आवास का कटा पानी

भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गहराता जल संकट तेजी से फैलता जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 11:38:52

दिल्ली: जल संकट की चपेट में आया लुटियन जोन, राष्ट्रपति भवन, संसद, प्रधानमंत्री आवास का कटा पानी

नई दिल्ली। भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गहराता जल संकट तेजी से फैलता जा रहा है। दिल्ली के कई हिस्सों के बाद अब लुटियन जोन भी जल संकट की चपेट में आ गया है। लुटियन जोन में जल संकट को लेकर एनडीएमसी के वाइस चेयरपर्सन सतीश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रपति भवन, संसद, आरएमएल हॉस्पिटल आदि हमारे इलाके में आते हैं।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि यहां बहुत बड़ा चैलेंज है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने हमारा पानी काट दिया है। उन्होंने कहा कि हमने अल्टरनेटिव मैनेजमेंट किया है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी को उसकी जरूरत के हिसाब से 125 MLD की जगह केवल 70 से 80 MLD पानी ही दिल्ली जल बोर्ड दे रहा है।

दिल्ली जल संकट को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि भाजपा शासित राज्य हरियाणा की ओर से पानी नहीं दिया जा रहा है। AAP का कहना है कि हिमाचल प्रदेश से पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन हरियाणा उसे पूरा दिल्ली की ओर नहीं छोड़ रहा है।

इसे लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बुधवार (19 जून) को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि अगर संकट का समाधान जल्द ही नहीं किया गया तो वह 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगी।

आतिशी ने कहा कि हरियाणा राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है, इसलिए दिल्ली जल संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कल हरियाणा ने दिल्ली के लिए 613 एमजीडी के बजाय 513 एमजीडी पानी छोड़ा। एक एमजीडी पानी 28,500 लोगों के लिए होता है। इसका अर्थ है कि 28 लाख से अधिक लोगों के लिए पानी नहीं छोड़ा गया।’’

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी पर पानी की चोरी और कालाबाजारी से ध्यान भटकाने के लिए नाटक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि AAP सरकार कुछ नहीं कर रही है इसलिए उसे बर्खास्त किया जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा