न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लुधियाना : अगवा किए गए बच्चों को पुलिस ने किया UP से बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

लुधियाना पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी हैं जिसमें महानगर से कुछ समय पहले अगवा किए गए दो बच्चों को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बरामद किया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Aug 2021 2:35:21

लुधियाना : अगवा किए गए बच्चों को पुलिस ने किया UP से बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

पंजाब की लुधियाना पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी हैं जिसमें महानगर से कुछ समय पहले अगवा किए गए दो बच्चों को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बरामद किया गया हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छह साल और ढाई साल के दो बच्चों को सही सलामत बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों को उनके पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित गांव बगौट निवासी राजा राम उर्फ राजू, उसकी पत्नी बिरजा देवी उर्फ सुनीता और इनकी बेटी अंजली उर्फ पुनीता कुमारी उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

डीसीपी सिमरतपाल सिंह ढींढसा ने बताया कि छह साल का बच्चा रवि और उसका ढाई साल का भाई प्रिंस इलाके में रहने वाली अंजलि के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। करीब दो सप्ताह दोनों को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान परिवार पर भरोसा बना लिया। इसके बाद आरोपी पहले से ही दोनों को अगवा करने की प्लानिंग बना चुके थे। प्लानिंग के तहत दोनों बच्चों को अगवा किया गया और फरार हो गए। जब बच्चे देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालें आरोपियों के घर बच्चों को बुलाने पहुंचे। पता चला कि आरोपी फरार हो गए। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। एसपीएस ढींढसा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अंबाला की तरफ गए हैं।

जांच में पता चला वे वहां से भी फरार हो चुके हैं। इसके बाद आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिल कर काबू किया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बिरजा देवी के कोई बेटा नहीं था। वह बेटे की चाह में दोनों बच्चों को अगवा करने के मामले में शामिल हुई। सूत्रों के अनुसार पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि अंजलि और उसके परिजन बच्चे अगवा कर इन्हें आगे बेच देते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि आरोपियों ने एक लड़के को 25 हजार रुपये में बेचने का सौदा कर लिया था, जबकि दूसरे बच्चे के सौदे की तैयारी चल रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप