न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल से रोजाना 1.19 लाख कोरोना मरीज मिलने का अनुमान

निति आयोग का अनुमान है कि 30 अप्रैल के बाद प्रदेश में प्रतिदिन 1 लाख 19 हजार 604 नए मामले सामने आ सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Apr 2021 9:02:28

उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल से रोजाना 1.19 लाख कोरोना मरीज मिलने का अनुमान

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। रविवार को राज्य में 35,311 लोग संक्रमित पाए गए। 25,633 लोग रिकवर हुए और 206 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10 लाख 86 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7 लाख 77 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,165 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2 लाख 97 हजार का इलाज चल रहा है। ऐसे में नीति आयोग ने चिंता जाहिर कर हुए अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण के मामले महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ सकते है। नीति आयोग (स्वास्थ्य) के सदस्य व कोविड-19 टास्क फोर्स के अध्यक्ष वीके पॉल की अगुवाई वाले पैनल ने अनुमान लगाया है कि बड़ी आबादी वाले राज्य ज्यादा जोखिम में हैं। आयोग ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इन राज्यों में सेहत से जुड़ा बुनियादी ढांचा मौजूदा गंभीर हालात से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। निति आयोग का अनुमान है कि 30 अप्रैल के बाद प्रदेश में प्रतिदिन 1 लाख 19 हजार 604 नए मामले सामने आ सकते हैं। अगर ऐसी स्थिति आती है तो इसके लिए प्रदेश में रोजाना 16 हजार 752 ऑक्सीजन और 3081 आईसीयू बेड की आवश्यकत होगी। 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में यह अनुमान नीति आयोग ने लगाया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिस समय उत्तर प्रदेश में 1 लाख से ज्यादा मामले आ रहे होंगे उस समय महाराष्ट्र में 99,665 और दिल्ली में 67,134 नए केस आएंगे। नीति आयोग ने जो अनुमान लगाया है उसके मुताबिक उत्तर प्रदेश 15 मई तक देश का हॉटस्पॉट बन सकता है। यानी दूसरी लहर में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों को पछाड़कर संक्रमण के मामले में पहले नंबर पर आ सकता है। यही वजह है कि इस अनुमान के बाद प्रदेश की योगी सरकार टीकाकरण पर जोर दे रही है। 1 मई से शुरू हो रहे 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन देने के लिए सरकार ने विशेष अभियान के तहत व्यवस्था शुरू कर दी है। सरकार ने एक करोड़ टीके का आर्डर दे दिया है। साथ ही 1 मई से प्रदेश में 8000 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।

3.54 लाख नए संक्रमित मिले

वहीं, पूरे देश की बात करे तो कोरोना (Corona) की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया है। पिछले 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 3 लाख 54 हजार 533 नए संक्रमितों की पहचान हुई। हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या रिकॉर्ड तोड़ रही है और देश की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की सांस फूलने लगी है। रविवार को 2,806 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। राहत की बात यह रही कि रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 2 लाख 18 हजार 561 लोगों ने कोरोना को मात दी। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 लाख के पार हो गई है। अभी देश में ऐसे 28 लाख 7 हजार 333 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल