न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ के होटल लेवाना में लगी आग, 2 लोगों की मौत, खिड़की तोड़कर बाहर निकाले जा रहे गेस्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल लेवाना में सोमवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया है। जब आग लगी, तब होटल के अंदर कई गेस्ट मौजूद थे। इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Sep 2022 10:22:10

लखनऊ के होटल लेवाना में लगी आग, 2 लोगों की मौत, खिड़की तोड़कर बाहर निकाले जा रहे गेस्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल लेवाना में सोमवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया है। जब आग लगी, तब होटल के अंदर कई गेस्ट मौजूद थे। इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो चुकी है। वहीं 9 घायल लोगों का इलाज सिविल अस्पताल के बर्न यूनिट में चल रहा है। कई लोगों के होटल के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर दमकल और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस की मदद से लोगों को होटल से बाहर निकाला जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को लेकर प्रशासन के आला अधिकारियों से बात की है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत - बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा लखनऊ पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि आग आज सुबह करीब 6 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरों में धुएं का गुबार हो गया। लोगों के दम घुटने लगे। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को सबसे बड़ी दिक्कत कमरों से लोगों को बाहर निकालने में आ रही है।

आग लगने की वजह का अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन होटल के अंदर धुएं का गुबार है। कमरों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल विभाग की टीम मशक्कत कर रही है। यहां तक की खिड़की तोड़े जा रहे हैं। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौजूद हैं। सुबह 9 बजे तक करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चल चुका है। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि हमने अभी तक कई लोगों को बाहर निकाल लिया है और जो लोग फंसे हैं, उनको बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात