न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3 घंटे में 35000 करोड़ का नुकसान, मुश्किलात में गौतम अडानी ग्रुप

गौतम अडानी के अगुवाई वाले अडानी ग्रुप की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हिंडनबर्ग के बाद अब एक और रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप में निवेश के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 4:53:41

3 घंटे में 35000 करोड़ का नुकसान, मुश्किलात में गौतम अडानी ग्रुप

नई दिल्ली। गौतम अडानी के अगुवाई वाले अडानी ग्रुप की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हिंडनबर्ग के बाद अब एक और रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप में निवेश के तरीके पर सवाल उठाए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयरों को खरीदकर घरेलू बाजार में लाखों डॉलर का निवेश किया। इसके बाद गुरुवार सुबह अडानी समूह की सभी दस लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अडानी ग्रुप ने OCCRP की इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी ने इस रिपोर्ट को बकवास बताया है। आज मात्र तीन घंटें में अडानी ग्रुप को करीब 35,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बुधवार के कारोबार खत्म होने तक ग्रुप का मार्केट कैप 10,84,668.73 करोड़ था जो अब घटकर 10,49,044.72 करोड़ पर आ गया है।

ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट यानी ओसीसीआरपी की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। ग्रुप के दस दस के दस शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी पॉवर के शेयरों में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, जबकि अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 3.3 फीसदी तक गिर गए। इसके अलावा अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत में 2.50 प्रतिशत गिरी है, जबकि अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस में 2.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अडानी ग्रुप के सभी 10 के दस लिस्टेड कंपनियों में गिरावट की वजह में ग्रुप के कुल मार्केट कैप में 35624 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई है।

OCCRP ने लगाए ये गंभीर आरोप

दुनिया के दिग्गज निवेशक जॉर्ज सोरोस की ऑर्गेनाइज्ड क्राईम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट यानि OCCRP ने अडानी ग्रुप के निवेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। OCCRP ने दावा किया है कि अडानी फैमिली के भागीदारों ने शेयरों में निवेश करने के लिए ‘ऑफ शोर’ यानि Opaque फंड का इस्तेमाल किया है। OCCRP की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अडानी ग्रुप के कुछ सार्वजनिक तौर पर कारोबार करने वाले कंपनियों के शेयरों में अपारदर्शी मॉरीशस फंड के जरिये लाखों डॉलर का निवेश किया गया है।

अडानी ग्रुप का खंडन

इस बीच अडानी ग्रुप ने एक बयान में इन आरोपों को खारिज किया है। ग्रुप ने कहा कि यह सोरोस के सपोर्ट वाले संगठनों की हरकत लग रही है। विदेशी मीडिया का एक सेक्शन भी इसे हवा दे रहा है। ये सभी चाहते है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के जिन्न को फिर से खड़ा हो जाए। यह दावे एक दशक पहले बंद मामलों पर आधारित हैं। तब DRI ने ओवर इनवॉइसिंग, विदेशों में फंड ट्रांसफर करने, रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शंस और एफपीआई के जरिए निवेश के आरोपों की जांच की थी। इसलिए इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी