न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्‍ली: लॉकडाउन का हुआ ऐलान तो शराब के शौकीनों में बढ़ी बेचैनी, ठेकों पर लगी लंबी-लंबी लाइन

जैसे ही लॉकडाउन की घोषणा हुई शराब के शौकीनों की बेचैनी बढ़ गई और शराब की दुकानों के बाहर भीड़ दिखाई देने लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 3:41:33

दिल्‍ली: लॉकडाउन का हुआ ऐलान तो शराब के शौकीनों में बढ़ी बेचैनी, ठेकों पर लगी लंबी-लंबी लाइन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने सोमवार को छह दिन का मिनी लॉकडाउन लागू कर दिया है। यह लॉकडाउन आज रात दस बजे से लेकर सोमवार यानी 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में आज से 6 दिनों तक लॉकडाउन की घोषणा की जा रही है। ये लॉकडाउन अगले सोमवार तक जारी रहेगा। केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान कही भी बाहर न जाएं। हालाकि, जैसे ही लॉकडाउन की घोषणा हुई शराब के शौकीनों की बेचैनी बढ़ गई और शराब की दुकानों के बाहर भीड़ दिखाई देने लगी है।

लोगों का ठेके पर शराब खरीदने पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। हालांकि इस दौरा पुलिसकर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने की कोशिश करते हुए देख गए हैं। दिल्ली के आनंद विहार, खान मार्केट, गोल मार्केट, खानपुर, तुगलकाबाद, रोहिणी समेत कई जगह शराब की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जबकि इस दौरान अधिकांश जगह सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही हैं। यकीनन इस नजारे ने पहले वाले लॉकडाउन की यादों को ताजा कर दिया है।

बता दें कि पहले लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों पर जमकर भीड़ दिखी थी और सोशल डिस्‍टेंसिंग के नियमों के पालन के लिए दिल्‍ली पुलिस को कई जगह लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। जब पुलिस की कार्रवाई के बाद भी हालात नहीं सुधरे तो दिल्‍ली सरकार ने शराब की दुकानों को बंद करने का ऐलान कर दिया था। हालांकि कुछ समय बाद शराब की कीमतों के इजाफे के अलावा कई सारी पाबंदियां के साथ दुकानों को खोला गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म