न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Omicron : क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन!, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये जवाब

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने साफ कर दिया है कि फ़िलहाल लॉकडाउन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन जब संक्रमण दर 0.5% यानी जिस दिन 1000 में से 5 लोग संक्रमित आना शुरू होंगे, उस दिन लॉकडाउन का पहला चरण शुरू हो जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 10:44:17

Omicron : क्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन!, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये जवाब

देश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) का खतरा लगातार बढ़ गया है। देश में इस वैरिएंट से संक्रमित 23 नए मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित एक व्यक्ति की पुष्टि हो चुकी है इस बीच खबर आई की दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लग सकता है। हालाकि, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने साफ कर दिया है कि फ़िलहाल लॉकडाउन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन जब संक्रमण दर 0.5% यानी जिस दिन 1000 में से 5 लोग संक्रमित आना शुरू होंगे, उस दिन लॉकडाउन का पहला चरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन का दूसरा चरण संक्रमण दर 1% होने पर यानी 1000 में से 10 लोगों के पॉजिटिव आने पर शुरू किया जाएगा, तीसरा चरण 1000 टेस्ट करने पर 20 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने पर यानी 2‌% संक्रमण दर होने पर शुरू किया जाएगा और संक्रमण दर 5% हो जाने पर और सख्ती की जाएगी, लेकिन अभी दिल्ली में संक्रमण दर काफी कम है और लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना के केस बढ़ते ही दिल्ली सरकार अपना ‘ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान’ फॉलो करेगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अभी तक कुल 27 लोग एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिनमें से 17 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से अभी तक एक ही व्यक्ति में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। बाकी लोगों की जांच की जा रही है। अस्पताल में भर्ती कई लोग ऐसे भी हैं, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण भी नहीं हैं, फिर भी उनकी जांच की जा रही है। हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।

सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना का ये नया वैरिएंट ओमीक्रोन बहुत तेजी से फैलता है और ऐसी स्थिति में लोगों को बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क ही वायरस के हर वैरिएंट से बचने की एकमात्र शील्ड है, इसीलिए सभी लोग मास्क जरूर लगाएं तथा जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे जल्द से जल्द लगवा लें।

बता दें कि दिल्ली में 93.9% से भी ज्यादा लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं और दूसरी डोज 61.3% से ज्यादा लोग ले चुके हैं, वैक्सीन लगवा चुके लोगों को भी अभी सावधानी बरतने की जरूरत है।

CM केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी है चिट्ठी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को चिट्ठी लिख कर ओमीक्रोन वैरिएंट (Omicron Variant) से प्रभावित देशों से आने वाले फ्लाइट को कुछ समय तक बंद करने की अपील की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया। पिछली बार भी केंद्र सरकार से अपील की थी कि विदेशों से आने वाली फ्लाइट को जल्द से जल्द बंद करें, लेकिन केंद्र सरकार ने विदेशों से आने वाले फ्लाइट को बंद करने में बहुत देर कर दी थी और जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा था, सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में विदेशों से सबसे ज्यादा फ्लाइट आती हैं, इसलिए दिल्ली को खतरा अधिक है। इसीलिए लोग सावधान रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री